क्या आप भी पीते है खाली पेट नींबू पानी तो जान लें इसके नुकसान

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2023 - 05:55 PM (IST)

नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी मजबूत करने यह शरीर को कई तरह के फायदे देता है लेकिन यदि सही मात्रा में इसका सेवन न किया जाए तो शरीर को फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं। खाली पेट इसका सेवन करना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पेट और दांतों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि खाली पेट इसका सेवन करने से और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं....

हड्डियों को  नुकसान 

सुबह उठकर खाली पेट नींबू पानी पीने से हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। इससे हड्डियों में मौजूद ऑयल कम होने लगता है जिससे यह कमजोर हो सकती हैं। 

PunjabKesari

दांतों को नुकसान 

इसके अलावा सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से दांतों को भी नुकसान हो सकता है। नींबू में एसिडिक गुण पाए जाते हैं जिसके कारण यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। 

डिहाइड्रेशन 

सुबह इसका सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। नींबू में एस्कॉर्बिक एसिड ज्यादा मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यह किडनी में यूरिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने का का म करता है। इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। 

PunjabKesari

पाचन संबंधी समस्याएं 

नींबू पानी पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है परंतु सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट में एसिड की समस्या बढ़ सकती है जिसके कारण आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

पेशाब संबंधी समस्याएं 

नींबू पानी डाइयुरेटिक होता है ऐसे में खाली पेट इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपको पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। खाली पेट नींबू पानी पीने के कारण बार-बार पेशाब की समस्या हो सकती है। 

इस बात का रखें ध्यान 

ज्यादा मात्रा में नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वजन कम करने के लिए लोग सुबह इसका सेवन करते हैं परंतु बिना डॉक्टर की सलाह के नींबू पानी न पिएं। इसके अलावा नींबू पानी पीने के तुरंत बाद दही, डेयरी प्रोडक्ट्स, पपीते का सेवन भी न करें। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static