हार्ट अटैक आने से पहले महिला और पुरुष में दिखते हैं अलग-अलग संकेत, जानें किसे है ज्यादा खतरा

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2023 - 04:41 PM (IST)

‘द लांसेट डिजिटल हेल्थ' पत्रिका में प्रकाशित नये अध्ययन में दावा किया गया है कि लोग अचानक दिल का दौरा पड़ने से पहले कुछ चेताने वाले लक्षणों का सामना करते हैं जो महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं। बताया गया है कि महिलाओं को अचानक हृदयाघात से पहले सामान्य तौर पर सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, वहीं पुरुषों को सीने में दर्द की शिकायत होती है।

PunjabKesari
 24 घंटे पहले दिखते हैं ये लक्षण

अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित केडर्स-सिनाई मेडिकल सेंटर के स्मिट हार्ट इंस्टीट्यूट के नेतृत्व में किये गये अध्ययन में यह दावा किया गया है।  दोनों लिंगों के कुछ छोटे उपसमूहों के लोगों में धड़कन तेज होने और बुखार आने जैसे लक्षण भी देखे गये। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि आकस्मिक दिल के दौरे के शिकार हुए लोगों को हृदयगति रुकने से 24 घंटे पहले सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई और धड़कन अनियमित होने जैसे लक्षणों में से कम से कम एक का सामना करना पड़ा। 


पहले ही मिल जाती है हार्ट अटैक की चेतावनी

अध्ययन में कहा गया है कि इस तरह की चेतावनियों को समझकर आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत वाले लोगों की आकस्मिक मृत्यु को टाला जा सकता है।  रिपोर्ट के मुताबिक, हार्ट अटैक के एक साल के अंतर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की जान का खतरा ज्यादा रहता है। यह भी कहा गया है कि पहले हार्ट अटैक के 5 साल के अंदर मौत, हार्ट फेलियर या स्ट्रो का रिस्क 47% पाया गया है, जबकि पुरुषों में यह करीब 36% तक हो सकता है। 

PunjabKesari

महिलाओं की जान को खतरा 

अध्ययन के लेखक सुमित चुघ ने कहा- ‘‘हमारे निष्कर्ष अचानक हृदयाघात को रोकने के लिए नये प्रतिमान तय कर सकते हैं।'' अध्ययन के अनुसार अस्पताल से बाहर अचानक से दिल का दौरा पड़ने के 90 प्रतिशत मामलों में रोगी की जान चली जाती है और इसलिए बेहतर पूर्वानुमान तथा इस स्थिति की रोकथाम की तत्काल जरूरत है। अनुसंधानकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए अमेरिका के दो समुदाय आधारित अध्ययनों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया। दोनों ही अध्ययन चुघ ने किये थे। 


महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण

-थकान 
-सीने में दर्द
-गर्दन या जबड़े में दर्द
-जकड़न 
-चक्कर आना, जी मिचलना।
-सांस से जुड़ी कोई समस्या।

 इसके अलावा कंधों में दर्द भी आमतौर पर महिलाओं में हार्ट अटैक से जुड़ा हो सकता है।


पुरुषों में हार्ट अटैक के लक्षण

-एक या दोनों तरफ हाथों में दर्द 
- जकड़न 
-सीने में दर्द या बेचैनी
-बाएं हाथ-जबड़े में दर्द
-जी मिचलाना


कई बार देखा गया है कि हार्ट अटैक से पहले पुरुषों के पेट में दर्द भी होता है।

PunjabKesari

किन महिलाओं में हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा

अक्सर उन महिलाओं में हार्ट अटैक की संभावनाएं ज्यादा देखने को मिलती हैं जो ज्यादातर तनाव में रहती हैं, जिनकी फैमिली में हार्टअटैक की हिस्ट्री है। इसके अलावा मेनोपॉज में हृदय रोगों के कुछ जोखिम कारक शामिल हैं। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static