फैशन की क्वीन है Rubina Dilaik, 6 डिजाइनर Outfits छोटी हाइट की लड़कियों के लिए परफेक्ट
punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 06:50 PM (IST)

टीवी की बहुत सी दीवा ऐसी हैं जिनकी फैन- फोलोइंग किसी बॉलीवुड दीवा से कम नहीं है। लोग इनकी एक्टिंग को भी पसंद करते हैं और फैशन भी। टीवी की टॉप एक्ट्रेस में रूबिना दिलायक भी शामिल हैं जिन्हें घर-घर में शक्ति के नाम से पहचान मिली। रूबिना का फैशन सेंस भी कमाल का है। वह हर तरह की ड्रेसेज ट्राई करती हैं और बेहद खूबसूरत भी लगती हैं। बता दें कि रूबिना की हाई इतनी ज्यादा नहीं है। अगर आपकी हाइट भी छोटी है तो आप कुछ आइडियाज रूबिना के ड्रेसिंग स्टाइल से ले सकते हैं।
साड़ी पहनने का शौक तो हर लड़की रखती हैं लेकिन संभालने के चक्कर में नहीं पहनती। ऐसे में आप रूबिना की तरह इंस्टेंट साड़ी पहन सकती हैं इसे पहन कर आप इंडो-वेस्टर्न स्टाइल कैरी करेंगी। वैसे इस तरह के ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज लड़कियों को पसंद आ रहे हैं।
दीवाली पर रूबिना ने एक हल्का-फुल्का ग्रे सिल्वर लहंगा पहना था। अगर कुछ हैवी कैरी नहीं करना चाहती तो ऐसा कुछ ट्राई किया जा सकता है। रुबीना का ये ब्लाउज भी बड़ा अट्रेक्टिव था जिसके बॉर्डर पर टेस्सल लटकन लगे थे।
रूबीना ने एक नेट का व्हाइट सूट कैरी किया था जो इंडो वेस्टर्न ही था। ब्रालेट स्टाइल टॉप के साथ फुली नेट की शर्ट और वैसा ही प्लाजो। कॉलेज गोइंग लड़कियों को ये बहुत पसंद आती हैं।
पेंटसूट में भी रूबीना की लुक कमाल की लग रही थी। वैसे पेंटसूट में भी उन्होंने देसी तड़का लगा ही दिया। दरअसल उन्होंने बनारसी ब्रोकेड का पेंटसूट पहना औऱ खूबसूरत चौकर से लुक कंप्लीट कर ली। बॉस लेडी लुक चाहते हैं तो कुछ ऐसा ट्राई करें, वैसे इस तरह की ड्रेसेज में हाई लंबी लगती हैं।
वेकेशन के दौरान रुबीना ने एक यैलो स्लिट लोंग ड्रेस वियर की थी। वन पीस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थी रूबी।
रुबिना दिलायक ने एक मल्टीकलर लहंगा पहना था जिसका ब्लाउज मैचिंग ब्रालेट स्टाइल में था। इस तरह के लहंगे गर्लिश लुक देते हैं।