ना साड़ी, ना लहंगा – कोट-पैंट में मंडप पहुंची दुल्हन, ब्राइडल फैशन में नया ट्रेंड

punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 03:41 PM (IST)

नारी डेस्क: जिस दिन से लड़की की शादी तय होती है, उसी दिन से वो अपने खास दिन के लिए तैयारियां शुरू कर देती है। बचपन से ही ज्यादातर लड़कियां अपने ब्राइडल लुक के ख्वाब सजाती हैं और जैसे-जैसे शादी का दिन करीब आता है, वे कुछ हटकर करने का सोचती हैं। कोई पारंपरिक लाल लहंगे में दुल्हन बनती है, तो किसी को पेस्टल शेड्स पसंद आते हैं। लेकिन इस बार एक दुल्हन ने सबको चौंका दिया – उसने शादी में लहंगा या साड़ी नहीं, बल्कि कोट-पैंट पहन लिया।

दुल्हन बनी ऑफिस मैनेजर जैसी – सफेद कोट-पैंट में सबको चौंकाया

इस दुल्हनिया का लुक बिल्कुल अलग और हटकर था। उसने पारंपरिक परिधानों को छोड़ते हुए एकदम प्रोफेशनल लुक में शादी की। सफेद कोट और फ्लेयर्ड ट्राउजर पहनकर वह मंडप में पहुंची। ऊपर से उसका सफेद रंग का आउटफिट देखकर लोगों को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि ये दुल्हन है। आमतौर पर सफेद रंग को शादी के लिए शुभ नहीं माना जाता, लेकिन इस दुल्हन का आत्मविश्वास और अंदाज इतना जबरदस्त था कि हर कोई उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाया।

हूर और अरहम का कॉम्प्लिमेंटिंग लुक

इस ब्राइडल लुक में खास बात ये भी रही कि दुल्हन हूर कादरी और दूल्हे अरहम पीरजादा – दोनों ने एक-दूसरे के लुक्स को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट किया। कुछ समय पहले सफेद साड़ी में दुल्हन बनने वाली हसीना का लुक वायरल हुआ था, लेकिन अब हूर का कोट-पैंट वाला स्टाइलिश अंदाज सब पर भारी पड़ गया।

PunjabKesari

दूल्हे अरहम पीरजादा का स्टाइलिश अंदाज

अरहम का लुक भी किसी से कम नहीं था। उन्होंने ऑल वाइट थीम में खुद को ड्रेस किया। उन्होंने वाइट वेस्ट कोट पहना और उसे ओवरकोट के साथ पेयर किया। इसके साथ लूज फिटेड ट्राउजर उनके लुक को और भी डैशिंग बना रहे थे। उनके लुक को क्लासी टच दिया ब्लैक स्कार्फ और ब्लैक शूज़ ने। उनका आउटफिट Reiss, Louis Vuitton और इस्माइल फरीद ब्रांड्स से था।

दुल्हन हूर कादरी का क्लासी अंदाज

दुल्हन हूर ने अपने लुक को सिंपल और क्लासी रखा। उन्होंने सफेद रंग का कोट पहना और साथ में फ्लेयर्ड ट्राउजर पहना। इसके साथ उन्होंने एक स्लीक टॉप कैरी किया। इस लुक में बिल्कुल पारंपरिक दुल्हन वाली फील नहीं थी, लेकिन फिर भी उनका स्टाइल हर किसी का दिल जीत गया।

नेट की वेल ने लुक को दिया ब्राइडल टच

हूर के इस मॉडर्न लुक में वेडिंग टच लाया उनकी वाइट नेट की वेल ने। इस वेल में ज़िगज़ैग बॉर्डर था, जिसे खूबसूरत लेस डिटेलिंग से सजाया गया था। हूर ने इसे सिर पर ओढ़ा और ओपन छोड़ दिया, जो फ्लोर तक पहुंचती हुई बहुत एलिगेंट लग रही थी। बीच के किनारे हवा में उड़ती वेल उनके लुक को और भी खास बना रही थी।

PunjabKesari

अपने लुक को पूरा करने के लिए हूर ने डायमंड जूलरी सिलेक्ट की। उन्होंने तीन लेयर वाला नेकपीस पहना, मांग टीका, ईयररिंग्स और फिंगर रिंग्स के साथ उन्होंने अपना ऑफिस लुक को शादी के लायक बना दिया। वाइट हील्स के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया, लेकिन बीच पर फोटोशूट के दौरान वे नंगे पैर नजर आईं – जो लुक को और भी रोमांटिक बना रहा था।

ओवरऑल लुक बना यादगार

हूर कादरी का ये ब्राइडल लुक बहुत ही अनोखा और यादगार रहा। उन्होंने दिखा दिया कि दुल्हन बनने के लिए लहंगा या साड़ी जरूरी नहीं, बल्कि स्टाइल और आत्मविश्वास से आप कोई भी आउटफिट को दुल्हन वाला बना सकती हैं। उनका ये मॉडर्न, स्टाइलिश और क्लासी लुक आज की ब्राइड्स के लिए एक नया ट्रेंड बन सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static