यह 5 ड्राई फ्रूटस बच्चों को रखेंगे हेल्थी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 03:38 PM (IST)

बच्चे बहुत कोमल और सेंसटिव होते हैं। इसलिए उन्हें स्वस्थ रखने के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनके पेंरेटस के हाथ में होती है। बच्चों को गलत खान-पान जैसे फास्टफूड देने से उन्हें जल्दी इंफेक्शन होने का डर होता है इसलिए उन्हें ऐसा खाना तो बिल्कुल भी नहीं खिलाना चाहिए। जिससे उनके शरीर में बैक्टीरिया और कीटाणु चले जाने पर उन्हें बीमारियों के घेरने का खतरा बढ़ जाए। बच्चों को हेल्दी रखने के लिए उन्हें ड्राई फूट्स देना बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, मिनरल और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो उनको इंफेक्शन से बचा कर ऊर्जा प्रदान करते हैं। आज हम बच्चों को ड्राईफ्रूट से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

1. काजू के फायदे 

PunjabKesari
काजू में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से स्किन निखरी रहती है और चुस्ती बनी रहती है। साथ ही में यह शरीर में कोलेस्ट्राल और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखता है। 

2. बादाम के फायदे

 PunjabKesari
बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे रात को पानी में भिगो कर सुबह बच्चों को खिलाने से उनके स्वास्थ्य में काफी वृद्धि होती है। बच्चों को बादाम पीस कर दूध में मिलाकर पिलाने से उनके शरीर में पूरा दिन ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा आप बच्चों को शहद में भिगो कर रोज दो बादाम भी खिला सकते हैं। बच्चों की मालिश करने के लिए बादाम का तेल भी बहुत लाभदायक होता है।

3. पिस्ता के फायदे

PunjabKesari
पिस्ते में विटामिन ई की काफी मात्रा होती है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए बहुत ही पौष्टिक होता है। यह आपके बच्चे को खतरनाक पैराबैंगनी किरणों से बचाता है साथ ही में स्किन कैंसर और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।

4. किशमिश के फायदे

 PunjabKesari
बच्चों को किशमिश खिलाने से उनका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। यह उन्हें आखों और दातों की बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा बच्चों को कब्ज की समस्या होने पर काफी फायदेमंद होता है।

5. अखरोट के फायदे

PunjabKesari
बच्चों को अखरोट खिलाने से उनकी स्मरणशक्ति बढ़ती है। साथ ही में यह हृदय संबंधी बीमारियों से भी बचाता है। जब किसी बच्चे को बिस्तर पर पेशाब करने की प्रॉब्लम होती है तो इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए आप उसे एक अखरोट में चार पांच दाने किशमिश के मिलाकर खिलाएं।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static