जापानी लोगों की ये आदतें उन्हें रखती हैं Fit and Slim

punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2018 - 02:20 PM (IST)

जापान में लड़कियों की खूबसूरती दुनिया भर में मशहूर है। बढ़ती उम्र का असर मानों उनके सामने रूकने के लिए डरता हो। जापान में 30 साल की औरतों के चेहरे का निखार 18 साल की कमसीन लड़की जैसा होता है। 40 की उम्र में उन महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती 25 साल की जवां लड़की की तरह नेचुरल ग्लो करती है। इसके पीछे का कारण उनका लाइफस्टाइल और हैल्दी डाइट है। आप भी उनकी तरह नैचुरल निखार पाना चाहते हैं तो फॉलों करे उनके ये ब्यूटी सीक्रेट्स। 

 

1. बैलेंस डाइट
जापान के लोग मौसम के हिसाब से खनिज पदार्थों को अपने आहार में शामिल करते हैं। मछली,सी फूड,सोया,चावल,फ्रूट और ग्रीन टी आदि खाने में अलग-अलग तरह की डाइट लेते है। जिनसे उनके शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी नहीं रहती और वह स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा उनके नेचुरल निखार का कारण हाई कैलोरी और जंक फूड से दूर रहना भी है। सर्दियों में मीट,मछली,गर्म ड्रिंक्स और सूप को खाने में शामिल करते हैं, गर्मीयों में सी फूड,सलाद के अलावा मौसमी सब्जियों को अहमियत देते हैं। 
 

2. खाना बनाने का खास तरीका
खाना बनाने की तकनीक भी जापानी महिलाओं का खुबसूरती का खास कारण है। कम तेल में स्टिम के साथ खाना पकाने से सब्जियों को न्यूट्रिशियंस बरकरार रहते हैं। जिससे बॉडी के साथ-साथ स्किन को भी पूरी तरह से विटामिन्स मिलते रहते हैं। इसके अलावा खाने में मसालों का सावधानी से इस्तेमाल पेट,लिवर,किडनी आदि को स्वस्थ रखने का काम करता है। जिससे उनके चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ती जाती है। 
 

3. खाना खाने का सलीका
खाना खाने का सलीका भी उनकी खूबसूरती बढ़ाने में बेहद कारगर है। जापानी लोग धीरे-धीरे चबाकर खाना खाते हैं। जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है। जिससे चेहरे पर भी निखार आता है। 
 

4. चावल और कम नमक
जापान के लोग ज्यादा मसालेदार खाना खाने की बजाए कम नमक का खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वह अपने खाने में चावल का भी इस्तेमाल करते हैं। जो उन्हें स्लिम ट्रिंम रखने में मदद करते हैं। 


5. संतुलित नाश्ता
जापानी लोग नाश्ते को खास अहमियत देते हैं। सुबह वे मछली,चावल,आमलेट,सूप, सोया,सीफूड आदि को खाने में शामिल करते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static