इन चीजों का एक साथ सेवन करने से मिलेंगे बेमिसाल फायदे

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 02:55 PM (IST)

पपीता का फायदे : पपीता और नींबू दोनों ही सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। पेट के लिए पपीता बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, बी, सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। नींबू का सेवन करने से पेट, आंख और त्वचा की समस्या नहीं रहती। इसके इलावा भी इसमें फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, सोडियम जैसे खनिज पदार्थ भी मौजूद है। जो सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। 

 


1. आंखों के लिए फायदेमंद 
पपीते में भरपूर मात्रा में  कैल्शियम, कैरोटीन और विटामिन होते हैं जो आंखों के लिए बहुत लाभकारी हैं। इसके सेवन से रतौंधी (रात को अंधापन) रोग नहीं होता। ये उन बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद है,जिनको कम उम्र में चश्मा लग जाता है।

 


2. वजन घटाए
सुबह खाली पेट पपीता और नींबू खाने से सारा दिन भूख का अहससा कम होता है। इसमें काफी मात्रा में पेक्टिन फाइबर होता है और ये पेट की आंतो के कार्य को भी ठीक रखता है। ये वजन कम करने में भी सहायक है।

 


3. कब्ज से राहत
पपीता पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे काट कर इसके ऊपर काली मिर्च, काला नमक और नींबू का रस मिला कर खाने से भोजन आसानी से हजम हो जाता है। इसके अलावा कब्ज की शिकायत भी दूर हो जाती है। ये दस्त और पेशाब की समस्या को भी दूर करते हैं।

 


4. कैंसर और लीवर सिरोसिस से बचाव
पपीता लीवर को मजबूती देता है और नींबू शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे रोज 2 चम्मच पपीते के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा। ये प्रोस्‍टेट कैंसर और ब्‍लड कैंसर जैसी बीमारियों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

 


5. दिल और बी.पी को रखे कंट्रोल
इसमें काफी मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखते हैं,इससे दिल से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। ये दिल के दौरे और बी.पी नियंत्रण में रखता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static