ये आदतें दिखाएंगी आपको उम्र से 20 साल छोटा

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 06:32 PM (IST)

लाइफस्टाइलः सेहतमंद और लंबी उम्र हर कोई जीना चाहता है। बीमारियों के साथ जिंदगी बेरंग सी हो जाती है। खराब सेहत के लिए कहीं न कहीं हमारी आदते भी जिम्मेदार होती हैं। टाइम पर न खाना, एक्सरसाइज न करना और खान-पान की गलत आदते खराब सेहत की सबसे बड़ी वजह बनती हैं। इसी कारण आजकल उम्र और सेहत दोनों ही कम होती जा रही हैं। अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करके अपनी सेहत और उम्र दोनों को बढ़ा सकते हैं। 


1. हमेशा खुश रहें
हमेशा परेशानी और दुख में रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सेहतमंद रहना है तो हमेशा खुश रहें। परेशानी से जाने की इच्छा भी खत्म हो जाती है इसलिए हमेशा अपनी सोच को साकारात्मक रखें,खुश रहें और हैल्दी लाइफ जीएं। 

2. निर्धारिक खान-पान
आजकल लोग हैल्दी खाने की बजाए लोग आजकल जंक फूड के पीछे भाग रहे हैं। सेहममंद रहने के लिए खुद स्वाद पर ध्यान न देकर हैल्दी भोजन खाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां, फल,सूप और जूस को अपनी डाइट में शामिल करें और खाना समय पर खाएं। 

3. अध्यात्म भी है जरूरी
अच्छी सेहत के लिए अध्यात्म होना भी बहुत जरूरी है। इससे अंदरूनी शांति और शक्ति मिलती है। रोजाना दिन में कुछ समय अध्यात्म के लिए भी निकालें। 
 
4. योग का न छोडे साथ 
बीमारियों को दूर भगाने के लिए सबसे बढ़िया तरीका है योग। इससे शरीर को अराम मिलता है,थकावट दूर होती है,बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। 

5. सही दिनचर्या 
दिनचर्या का असर भी सेहत पर पड़ता है। रात को देर तक जागना,सुबह देर से उठना,खाने के तुरंत बाद सो जाना,सही समय पर खाना न खाने से उम्र और सेहत दोनों प्रभावित होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static