टेस्टी पनीर टिक्का काठी रोल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2016 - 02:47 PM (IST)

पनीर टिक्का काठी रोल हैल्दी होने के साथ-साथ बच्चों की मनपसंद डिश भी है। इसमे रोटी के साथ सब्जी को रोल करके बनाया जाता है। जिससे बच्चों को सब्जी और रोटी दोनों के पौष्टिक गुण मिलते हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि के बारे में...
 
सामग्री
 
स्टफिग के लिए
 
- 1 कप पनीर
- 1/2 कप टमाटर(कटे हुए)
- 1/2 कप शिमला मिर्च(बारीक कटी)
- 1 चम्मच तेल
 
मैरिनेट करने के लिए
 
- 1/2 कप दही(फेटा हुआ)
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाऊडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाऊडर
- 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1/4 चम्मच बेसन
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- 1/2 चम्मच कसूरी मेथी
- थोडा सा गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
 
चपाती बनाने के लिए
 
- 1 कप आटा
- 1/2 कप दूध
- नमक स्वादानुसार
 
 विधि 
 
- सबसे पहले एक बर्तन में पनीर,टमाटर डालकर 1 घंटे के लिए ढक्कर रख दें। 
- अब चपाती बनाने के लिए आटे का सारी सामग्री डालकर गूंध लें।
- इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करके इसमें शिमला मिर्च डालकर 1 मिनट के लिए पकाएं और फिर मैरिनेट किए हुए पनीर को डालकर 5 मिनट तक भूने फिर गैस बंद कर दे।
- आटे की 6-7 रोटीयां बना कर रख लें और पनीर टिक्के को आठ भागों में बांट लें।
अब एक रोटी में एक भाद पनीर को रोटी पर फैलाएं और रोल कर दें। 
- इसके बाद इसे टूथ पिक्क लगाकर इसे बंद करके सुनहरा होने तक सेक लें। आपके पनीर टिक्का बनकर तैयार है। इसे चटनी के साथ सर्व करें।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static