Menopause के बाद महिलाएं जरूर करें ये काम, सारी हेल्थ प्रॉब्लम रहेंगी दूर

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 01:38 PM (IST)


पीरियड्स महिलाओं के शरीर की एक जरूरी क्रिया होती है जो 12- 13 साल की उम्र से शुरु हो जाती है। इसके बाद महिलाएं reproduction के काबिल बन जाती हैं। वहीं 45- 50 साल की उम्र के बाद जब पीरियड्स बंद होती बैं तो शरीर में कई सारे बदलाव आने लगते हैं। इन बदलावों को महिलाओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए। शरीर और दिमाग को मेनपोज के बाद हेल्दी रखने के लिए महिलाएं पीरियड्स रूकने के बाद ये काम जरूर करें...

PunjabKesari

लें बैलेंस डाइट

मेनोपोज के बाद महिलाओं को अपनी डाइट पर अच्छा- खासा ध्यान देना चाहिए। अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें, जिसमें फाइबर, कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स भरपूर हो। हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत, अनाज, फ्रेश फ्रूट्स को जरूर खाएं। साथ ही कोशिश करें कि ज्यादा नमकीन या सोडियम से भरपूर चीजें कम खाएं। बैलेंस डाइट पीरियड्स बंद होने के टाइम होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद करती हैं।

PunjabKesari

कैलशियम भी है जरूरी

मेनोपोज के बाद हड्डियां कमजोर हो जाती हैं तो कैल्शियम से भरपूर डाइट लें जैसे की दूध, दही, अंडा, मछली जैसे चीजों को जरूर खाएं।

एक्सरसाइज 

बहुत सारी महिलाएं जो घर और बाहर दोनों का काम देखती हैं वो खुद को समय नहीं दे पाती हैं। लेकिन 45- 50 की उम्र में पड़ाव में पहुंचकर जरूरी है कि आप हल्की- फुल्की एक्सरसाइज करें। इससे आपको पीरियड्स बंद होने के बाद ज्यादा तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

योगा से होगा

योगा भी बॉडी को रिलैक्स करने का एक बेहतरीन तरीका है। मेडिटेशन और योग अच्छी हेल्थ की चाबी है। इससे आप तनाव और स्ट्रेस को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हो।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static