समय से पहले पीरियड्स चाहती है तो खाएं ये चीजें! (Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2016 - 05:22 PM (IST)

त्यौहारों का सीजन चल रहा हैं। एेसे में हर लड़की चाहती है कि वो इन दिनों को एन्जॉय करें। अगर इन दिनों में लड़कियों को पीरियड्स आ जाए तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आपके भी पीरियड्स की डेट नजदीक ही है तो आप खाने की कुछ चीजों का सेवन करके इनकी डेट समय से पहले करवा सकती है। आइए जाने खाने की इन चीजों के बारे में...

1. अदरक

समय से पहले पीरियड्स होने के लिए अदरक काफी फायदेमंद है। इसके लिए रोज सुबह अदरक वाला पानी शहद के साथ खाली पेट पीएं।  

2. अनानास

पीरियड्स को प्रीपोन करने के लिए अनानास काफी सहायक है इसलिए अनानास का सेवन करें। इसमें मौजूद गुण शरीर के भीतरी विषों को बाहर निकालता है। 

3. कद्दू के बीज

कद्दू का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टोरोन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पीरियड समय से पहले होने लगता है। 

4. पपीते का जूस

पपीता काफी गर्म होता है इसलिए दिन में 2-3 बार पपीते के जूस का सेवन करें। पपीता शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है जिससे पीरियड समय से पहले होने लगता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static