Zomato  के  सीईओ ने की मैक्सिकन मॉडल से दूसरी शादी,  पति के साथ भारत में ही रहेगी गौरी मेम

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 05:04 PM (IST)

खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन आपूर्ति करने वाली कंपनी जोमैटो के  सीईओ दीपिंदर गोयल पिछले कुछ समय से चर्चाओं में बने हुए हैं। अब वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह मैक्सिकन मॉडल के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे गए हैं। वह पिछले महीने अपने हनीमून से भारत लौटे हैं, इसकी जानकारी अब सामने आई है।

PunjabKesari
मनोज की पहली शादी आईआ ईटी-दिल्ली में साथ पढ़ने वाली कंचन जोशी के साथ हुई थी। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में गणित की प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनकी दूसरी पत्नी ग्रेसिया का लक्जरी कंज्यूमर प्रोडक्ट के सेक्टर में उनका अपना स्टार्टअप है। बताया जा रहा है कि वह पहले मैक्सिको में एक मॉडल के रूप में काम करती थीं, लेकिन अब एक उद्यमी बन गई हैं। अब वह अपने पति के साथ भारत में ही रहेंगी। 

PunjabKesari

ग्रेसिया साल 2022 में अमेरिका में मेट्रोपोलिटन फैशन वीक की विनर रह चुकी हैं। उन्होंने  इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की जानकारी दी है। फाउंडर दीपेन्दर गोयल ने अपने पुराने दोस्त पंकज चड्ढा के साथ मिलकर जोमैटो की शुरुआत की थी। आज ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी 22 देशों के 10 हजार शहरों में सेवाएं दे रही है। कुछ दिन पहले शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति के लिए एक अलग दस्ता बनाने के जोमैटो के फैसले का सोशल मीडिया पर विरोध होने लगा था।  इसीके बाद जोमैटो को अपने फैसले में बदलाव करना पड़ा।

PunjabKesari

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपिंदर गोयल ने एक पोस्ट शेयर कर कहा था-  शाकाहारी उत्पादों की आपूर्ति करने वाले कर्मचारियों को हरे रंग की वेशभूषा पहनाने का विचार छोड़ा जा रहा है और सभी आपूर्तिकर्ता लाल रंग की वेशभूषा में ही रहेंगे। गोयल ने कहा- "हम शाकाहारी ग्राहकों के लिए एक अलग दस्ता शुरू करना जारी रख रहे हैं लेकिन हमने वेशभूषा के रंग के आधार पर फर्क को हटाने का फैसला किया है। हमारे सामान्य दस्ते और शाकाहारी दस्ते दोनों के ही सदस्य लाल रंग की वेशभूषा में ही रहेंगे।"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static