युवराज सिंह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी हेजल कीच ने बेटे को दिया जन्म

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 11:57 AM (IST)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के घर बेटे की किलकारी गूंजी है। युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। बता दें, दोनों ने पहले से ही अपने घर खुशी आने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। कल यानि 25 जनवरी को एक्ट्रेस हेजल ने बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी युवराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। इससे उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है।

युवराज ने जनता से प्राइवेसी के लिए अपील

घर में बेटे के जन्म की खबर खुद युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की है। मगर इसके साथ ही उन्होंने जनता से सभी उनकी प्राइवेसी की भी रेसपेक्ट करने को कहा है। युवराज ने अपनी पोस्ट में लिखथा हैं कि, 'हमारे सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों को हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं। इसके साथ ही चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। लव, हेजल और युवराज'

❤️ @hazelkeech pic.twitter.com/IK6BnOgfBe

— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) January 25, 2022

नवंबर 2016 में युवराज- हेजल ने की थी शादी

खबरों की मानें तो युवराज-हेजल 30 नवंबर 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। हेजल से शादी करने के लिए युवराज को बेहद मशक्कत करनी पड़ी थी। एक इंटरव्यू में युवराज ने बताया था कि हेजल को शादी के लिए मनाने में उन्होंने कई पापड़ बेले थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि हेजल ने सोशल मीडिया पर उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के लिए करीब 3 महीने का वक्त लिया था।

PunjabKesari

करियर की बात करें तो

युवराज सिंह भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रह चुके हैं। इसके साथ ही वे 2014 में वर्ल्ड कप जीतने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं हेजल कीच इंग्लैंड में जन्मीं व पली-बड़ी है। उन्होंने हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज Harry Potter और बॉलीवुड की बॉडीगार्ड फिल्म में सलमान और करीना कपूर के साथ काम किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static