बच्चों को दें सरप्राइज, क्रिसमस पर तैयार करें Yummy Chocolate Dessert
punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 12:05 PM (IST)

क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक यह त्योहार बहुत ही चाव से मनाया जाता है। इस साल क्रिसमस रविवार को आ रही है। छुट्टी के दिन अगर आप बच्चे के लिए कुछ टेस्टी और यमी रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो चॉकलेट डेजर्ट ट्राई कर सकते हैं। चॉकलेट डेजर्ट बच्चों के लिए हैल्दी भी होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...
सामग्री
मैदा - 1 कप
पीसी हुई चीनी - 1/2 कप
कॉफी पाउडर - 1 चम्मच
कोको पाउडर - 2 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1/4 चम्मच
दही - 2-3
तेल - 3
पानी - 2 कप
बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बाउल में पानी लें और उसे गर्म कर लें।
2. इसके बाद गर्म पानी में कोको पाउडर और कॉफी पाउडर अच्छे से मिला लें।
3. घोल में पिसी हुई चीनी और दही मिलाएं। अब इसमें मैदा डालकर अच्छे से फेंट लें।
4. बैटर को अच्छे से फेंट लें। फेंटते समय बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं।
5. अच्छे से घोलने के बाद बैटर को तैयार करें। मोल्ड को बटर की मसदद से चिकना कर लें।
6. छोटे आकार के मोल्ड को बैटर में मिलाएं। माइक्रोवेव को प्रीहिट करें और 180 डिग्री पर सेल्सियस पर प्रीहिट करें और कटोरियों को मोल्ड में बैटर को मिलाएं।
7. बैटर को थोड़ा सा भरें और चॉकलेट को रखकर ऊपर से बैटर से भरें।
8. प्रीहिट ओवन में बैटर से भरे मोल्ड को रखें और 30 मिनट तक पका लें।
9. तय समय के बाद टूथपिक से किनारों को देखें। यदि चॉकलेट पक जाए तो उसे बाहर निकाल लें।
10. चॉकलेट केक को ठंडा कर लें। इसके बाद इसे मोल्ड से बाहर निकालें।
11. पिघली हुई चॉकलेट को ड्राई फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
बालासोर ट्रेन हादसा: बाइडन ने रेल हादसे पर जताया दुख, बोले-पूरा अमेरिका भारतीयों के दुख में उनके साथ

Recommended News

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

अमेरिकाः राष्ट्रपति बाइडेन ने ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर किए हस्ताक्षर

राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर रवाना, 7 से 9 जून तक सर्बिया रहेगी

बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाए गए Shakeel Ahmed Khan