शाम की चाय के साथ बनाएं टेस्टी एंड क्रंची पापड़ी

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2018 - 04:33 PM (IST)

अगर आप भी शाम की चाय के साथ कुछ नमकीन बनाने की सोच रहें है तो आप घर पर आसानी से पापड़ी बना सकते है। गर्मा-गर्म पापड़ी के साथ शाम की चाय का मजा डबल हो जाएगा। तो आइए जानते है घर पर आसानी से क्रंची और नमकीन पापड़ी बनाने की रेस्पी:-
 

सामग्री:-
मैदा- 250 ग्राम
घी- 60 ग्राम
नमक- 1/2 छोटा चम्मच
अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
पानी- 80 मिलीलीटर
तेल- तलने के लिए

विधि:-
1. एक बाउल में 50 ग्राम मैदा, 60 ग्राम घी, 1/2 छोटा चम्मच नमक और 1/2 चम्मच अजवाइन डालकर मिक्स करें।
2. इमें 80 मिलीलीटर पानी डालकर इसे सख्त आटे की तरह गूंथ लें।
3. इसे 30 मिनट तक मेरिनेट होने के लिए रख दें।
4. अब इसे बराबर हिस्सों में बांट कर गोले बना लें।
5. इसे रोटी की तरह गोल बेल लें।
6. इसके बाद इसे तिरछा मोड़ कर साइडों पर कुछ जगहें छोड़ दें।(वीडियों देखें)
7. एक पैन में तेल गर्म करके उसमें इस गोल्डन बाउन होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल कर रखें।
8. आपकी पापड़ी तैयार है। अब गर्मा-गर्म चाय के साथ इसका मजा लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static