लंच या डिनर में बनाएं टेस्टी-टेस्टी Methi Dal

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 04:55 PM (IST)

अगर अापकाे लंच या डिनर में मेथी की दाल बनानी हैं, ताे अाप यहां से रैसिपी देख सकती हैं। मेथी की दाल बनाने में अासान और खाने में भी टेस्टी हाेती है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
लाल मसूर दाल - 220 ग्राम
पानी - 1250 मिलीलीटर
नमक - छाेटा डेढ़ चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
सरसों के बीज - 1 छाेटा चम्मच
जीरा - 1 छाेटा चम्मच
लहसुन - 1 छाेटा चम्मच
करी पत्ता - 7-8
सूखी लाल मिर्च - 3
प्याज - 40 ग्राम
हल्दी - 1 छाेटा चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
टमाटर - 75 ग्राम
पानी - 50 मिलीलीटर
मेथी के पत्ते - 90 ग्राम 

विधिः-
1. एक बाउल में 200 ग्राम लाल मसूर दाल और 500 मिलीलीटर पानी डालकर 30 मिनट तक भिगाेकर रख दें।
2. एक कड़ाही में 750 मिलीलीटर पानी, भिगाेई हुई दाल, छाेटा डेढ़ चम्मच नमक डालकर उबाल लें।
3. एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। फिर इसमें 1 छाेटा चम्मच सरसों के बीज, 1 छाेटा चम्मच जीरा डालकर भून लें।
4. इसके बाद इसमें 1 छाेटा चम्मच लहसुन, 7-8 करी पत्ता, 3 सूखी लाल मिर्च मिलाकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
5. अब इसमें 40 ग्राम प्याज डालकर कुछ मिनट तक भूनें। बाद में इसमें 1 छाेटा चम्मच हल्दी, 1 छाेटा चम्मच लाल मिर्च पाऊडर मिलाएं।
6. फिर इसमें 75 ग्राम टमाटर मिलाकर तब तक पकाएं, जब तक यह नर्म न हाे जाए।
7. इसमें 50 मिलीलीटर पानी मिलाने के बाद 90 ग्राम मेथी के पत्ताें काे अच्छे से पका लें। 
8. इस मिश्रण में दाल मिलाकर 7 से 8 मिनट उबालें।
9. अापकी मेथी दाल तैयार है। इसे चावल के साथ गर्मा-गर्म परोसें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static