मीठा खाने के शाैकीन हैं, ताे घर पर बनाएं Kashmiri meetha Pulao

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2017 - 01:45 PM (IST)

अगर अाप मीठा खाने के शाैकीन हैं, ताे अाज हम अापकाे कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह बनाने में अासान और खाने में बेहद टेस्टी हाेती है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
चावल - 375 ग्राम
दूध - 500 मिलीलीटर
चीनी - 140 ग्राम
ऑर्गेनिक फूड कलर- 1/4 छोेटा चम्मच 
घी - 80 ग्राम
दूध - 1 बड़ा चम्मच
ऑर्गेनिक फूड कलर- 1/4 छोेटा चम्मच 

(गार्निशिंग के लिए)
बादाम - जरूरत अनुसार 
काजू - जरूरत अनुसार 
खुबानी - जरुरत अनुसार
किशमिश - जरुरत अनुसार
पिस्ता - जरुरत अनुसार
नारियल - जरुरत अनुसार
खजूर - जरुरत अनुसार

विधिः-
1. सबसे पहले एक साफ कपड़े पर 375 ग्राम चावल फैलाएं और टिशू पेपर के साथ इन्हें साफ करें।
2. मध्यम आंच पर एक कड़ाही में 500 मिलीलीटर दूध उबालें। फिर इसमें 140 ग्राम चीनी और 1/4 छोटा चम्मच ऑर्गेनिक फूड कलर मिलाकर उबाल लें।
3. एक अन्य कड़ाही में 80 ग्राम घी गर्म करके इसमें चावल डालें और 2 से 3 मिनट तक हिलाते रहें। 
4. इसके बाद 1 बड़े चम्मच दूध में 1/4 छोटा चम्मच ऑर्गेनिक फूड कलर मिलाकर  चावल के मिश्रण में मिलाएं। 
5. फिर कड़ाही में दूध-चीनी का मिश्रण डालकर ढक्कन के साथ कवर कर दें और इसे 5 मिनट तक धीमी अांच पर पकाएं। 
6. 5 मिनट बाद गैस काे बंद कर दें और देखें कि दूध चावल में अच्छे से मिक्स हाे गए हैं या नहीं। 
7. अब इसे दाेबारा कवर करके तेज अांच पर 5 मिनट के लिए पकने दें। बाद में इसे धीमी आंच पर 25 मिनट तक पकाएं।
8. थोड़े से चावल निकाल कर देख लें कि यह पक गए हैं या नहीं। इसके बाद आंच को बंद करके इसे 5 मिनट तक ढककर रख दें। 
9. आपका कश्मीरी मीठा पुलाओ तैयार है। इसे बादाम, काजू, खुबानी, किशमिश, पिस्ता, नारियल और खजूर के साथ गार्निश करके सर्व करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static