ऐसी बीवियों के कभी करीब नहीं आ पाते पति

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 05:33 PM (IST)

पहले के जमाने की तुलना में आज कपल्स में तलाक की दर दोगुनी हो गई है, जिसका एक बड़ा कारण है असहनशीलता। एक दूसरों की भावनाओं को न समझना, रिश्ता टूटने की सबसे बड़ी वजह बना हुआ हैं। अगर पार्टनर में से कोई एक भी विनम्र रहें तो समस्या को सुलझा लिया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि रिश्ता सिर्फ लड़कों द्वारा ही नहीं अच्छे से निभाया जाता बल्कि लड़कियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। आज हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताते है जो जाने- अनजाने में लड़कियों से हो जाती हैं। 

आत्मनिर्भरता से पति को नीचा दिखाना

आजकल की लड़कियां आत्मनिर्भर होना चाहिए। माना कि इसमें कोई बुराई नहीं है। मगर बहुत सी लड़कियां इसके कारण अपने पति को नीचा दिखाने लगती है, जो कि गलत है। ऐसा करना पति के दिल को ठेस पहुंचाने का काम करती है।

पति को समय न देना

दिनभर काम में उलझी रहने से पत्नियां अपने पति को टाइम नहीं दे पाती है। उनकी यह बात रिश्ते में दरार डालने का काम करती है। असल में, अपनी दिनभर थकान को दूर करने के लिए पति को अपनी पत्नि के साथ वक्त बिताता अच्छा लगता है। वे दिनभर की बातें कर सुकून महसूस करते है। मगर पार्टनर के साथ समय न मिलने पर पति की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। 

couple,nari

जोरू का गुलाम बना रखना

बहुत सी पत्नियां हर समय अपने पति को अपने मुताबिक चलाने की कोशिश करती है। वे उन्हें अपना गुलाब बना कर रखना पसंद करती है। ऐसी महिलाओं को हर समय अपने पति पर शक रहता है। इसके कारण वे पति किसी से बात तक करने नहीं देती। मगर आपके द्वारा ऐसा करना पति को नाराज करने का काम करता है। 

हर बात में मना करना

पति के कुछ कहने पर उसकी बात न मानना या बार-बार बात को टालते जाना भी पति को नाखुश करने का काम करता है। अगर आप भी ऐसा व्यवहार अपने पार्टनर के साथ रखती है तो समय रहने ही इसे बदल लें। नहीं तो यह आपके रिश्ते में खटास डालने का काम करेगा। इसके अलावा आपका बसा- बसाया रिश्ता टूट भी सकता है। 

couple,nari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static