वान्या शर्मा ने ग्लोबल योगा आइकॉन बनकर देश का नाम किया रोशन, CM रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, May 29, 2025 - 05:35 PM (IST)

नारी डेस्क: दिल्ली की 7 वर्षीय बाल योग साधिका वान्या शर्मा ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व से ऊँचा कर दिया है। 'ग्लोबल योगा आइकॉन' की उपाधि प्राप्त कर चुकी वान्या ने अब तक 13 विश्व रिकॉर्ड और 100 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दिल्ली की मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया और कहा, "वान्या न केवल भारत की बिटिया है, बल्कि विश्व की योग-शक्ति भी है।"

परिवार: साधना की पहली पाठशाला

वान्या शर्मा एक सुसंस्कारित और योगमय वातावरण में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता हेमंत शर्मा स्वयं एक अनुभवी योगाचार्य हैं, जिनके पास योग शिक्षा और प्रशिक्षण का 26 वर्षों से भी अधिक अनुभव है। उनकी माँ हिमानी शर्मा वान्या की प्रथम गुरु हैं, जिन्होंने नन्हीं उम्र से ही उसमें साधना, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना का बीज बोया। वान्या को अपने भाई मौलिक शर्मा से अपार स्नेह और सहयोग मिला, जो उसके बचपन की मुस्कान और ऊर्जा का स्रोत हैं। यह परिवार न केवल योग की शिक्षा देता है, बल्कि उसे अपने जीवन का मूलमंत्र मानता है।

PunjabKesari

13 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (2021–2025)

वान्या शर्मा ने 2021 से 2025 के बीच विभिन्न संस्थाओं से 13 विश्व रिकॉर्ड प्राप्त किए हैं-

2021: इंडिया बुक — 14 योगासन (3 वर्ष की आयु में), एशिया बुक — 21 योगासन, जीनियस बुक — यंगेस्ट योगा जीनियस, इंटरनेशनल बुक — 35 योग मुद्राएं

2022: इंडिया बुक — विशेष बच्चों को योग सिखाने वाली सबसे छोटी बालिका

2023: गिनीज़ (भागीदारी) — 75 करोड़ सूर्यनमस्कार – सबसे बड़ा ऑनलाइन योग एल्बम

2024: अचीवर्स बुक (2 रिकॉर्ड) — योग में उत्कृष्टता व रामकथा, सुपर टैलेंटेड किड — योग, मंत्र, भजन, रामायण

2025: यूनिवर्सल बुक — ग्लोबल योगा आइकॉन, वर्दी वेलनेस/प्रेस्टिजियस — सार्वजनिक सम्मान

PunjabKesari

100 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित

वान्या शर्मा को अब तक 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड (योग में असाधारण योगदान के लिए), रतन टाटा मेमोरियल अवार्ड (सामाजिक सेवा और योग में उपलब्धियों हेतु), ग्लोबल फेम अवार्ड (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार के लिए), शहीद भगत सिंह नोबल अवार्ड (सामाजिक सेवा में प्रेरणादायक कार्यों हेतु) और एहसास अचीवर्स अवार्ड 2025 ("Virasat Ka Parv" कार्यक्रम में विशेष सम्मान) शामिल हैं। ये सभी पुरस्कार वान्या की अद्भुत प्रतिभा और समर्पण को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत की नन्ही योगिनी Vanya Sharma ने 7 साल की उम्र में बना दिए 13 World Record

सम्मान देने वाली हस्तियां

वान्या शर्मा को जिन प्रमुख हस्तियों ने सम्मानित किया उनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पद्मश्री कैलाश सत्यार्थी, पद्मश्री रमेश परमार और शांति परमार, योगगुरु स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण, पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री अमीषा पटेल, अभिनेता राकेश बेदी, वर्दी वेलनेस फाउंडेशन और प्रेस्टिजियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल हैं। इन सभी ने वान्या की अद्भुत योग साधना, उपलब्धियों और प्रेरणादायक कार्यों की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारत की नई परिभाषा

वान्या की साधना एक बच्ची की नहीं, बल्कि भारतीय चेतना के पुनर्जागरण की आवाज़ है। "जब बेटी ध्यान लगाती है, तो भारत विश्वगुरु बनता है।"

PunjabKesari

विद्यालय का संचालन एस.डी. एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा किया जाता है, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्णतः समर्पित है। विद्यालय के श्री चंद्रभान गर्ग (अध्यक्ष), श्री महावीर गोयल (उपाध्यक्ष), श्री अशोक चौधरी (प्रबंधक), श्री वीरेंद्र जैन (सचिव) तथा श्रीमती अर्चना नाईक (प्राचार्या) के दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, संस्कृति एवं संस्कारों के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

इन सभी माननीय पदाधिकारियों ने नन्ही योगिनी वान्या शर्मा को योग के क्षेत्र में उसकी विलक्षण उपलब्धियों के लिए स्नेह, आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static