सुशांत केस के सालों बाद रिया चक्रवर्ती ने बयां किया दर्द, बोलीं- सरनेम की वजह से मेरे पापा की...

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 12:33 PM (IST)

नारी डेस्क : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चर्चा में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अब उस मुश्किल दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिया ने बताया कि सुशांत केस का असर सिर्फ उनके करियर पर ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार पर पड़ा। उन्होंने दावा किया कि इस वजह से उनके पिता और भाई को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान रिया चक्रवर्ती के घर पहुंचीं, जहां दोनों ने एक्ट्रेस की जिंदगी और सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद आए बदलावों पर बात की। इस दौरान रिया ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि उनके परिवार को सामाजिक और पेशेवर स्तर पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रिया ने बताया- पिता को नहीं मिली नौकरी

रिया के मुताबिक, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, जो रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं, को एक अस्पताल में सीनियर पद पर नौकरी का ऑफर मिला था। सब कुछ तय हो चुका था और वह जल्द ही काम शुरू करने वाले थे। हालांकि, रिया का दावा है कि अस्पताल के मैनेजमेंट को जब उनके पिता के सरनेम और रिया से उनके रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्हें नौकरी देने से इनकार कर दिया गया। रिया ने बताया कि उनके पिता से कहा गया कि वह उन्हें उस पद पर नियुक्त नहीं कर सकते। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके पिता से यह मौका सिर्फ उनके साथ नाम जुड़ा होने और उनके सरनेम की वजह से छिन गया।

PunjabKesari

भाई शोविक के करियर पर भी पड़ा असर

रिया ने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि शोविक ने CAT में 97 प्रतिशत स्कोर किया था और उसका IIM में एडमिशन भी हो गया था। परिवार ने उसकी फीस भी जमा कर दी थी। लेकिन 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद घटनाक्रम बदल गया। रिया और शोविक दोनों की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए रिया ने कहा कि इसका असर शोविक की पढ़ाई और करियर पर पड़ा और वह अपना एडमिशन जारी नहीं रख सका। रिया के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद परिवार के लिए हालात बेहद मुश्किल थे। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार को सामाजिक रूप से अलग-थलग महसूस हुआ और शोविक को नौकरी ढूंढने में भी काफी परेशानी हुई।

यें भी पढ़ें : लड़कियों के निप्पल क्यों पड़ जाते हैं काले, जानें इसके कारण और घरेलू नुस्खे

रिया बोलीं- फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती लंबे समय तक विवादों और जांच के बीच रहीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम का उनके फिल्मी करियर पर भी गहरा असर पड़ा और उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। हालांकि, रिया ने इसके बाद अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की। उन्होंने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मिलकर 'Chapter 2 Drip' नाम से स्ट्रीटवियर फैशन ब्रांड शुरू किया और बिजनेस की दिशा में कदम बढ़ाया।

PunjabKesari

'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं रिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती इन दिनों रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं। शो को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति, विश्वासघात और ड्रामा देखने को मिल रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कई साल बीत चुके हैं, लेकिन इस मामले से जुड़े अनुभवों को लेकर रिया समय-समय पर अपनी बात रखती रही हैं। फराह खान के साथ बातचीत में भी उन्होंने अपने परिवार पर पड़े कथित असर और उस दौर की मुश्किलों को खुलकर याद किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static