दर्द से तड़प रहे शख्स के पेट से निकला तोप का गोला, डॉक्टरों नेअस्पताल से भगा दिए सारे मरीज

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 06:19 PM (IST)

नारी डेस्क: 24 साल का फ्रांसीसी आदमी  अस्पताल में लंगड़ाता हुआ आया और उसने दर्द की शिकायत की। सर्जरी के लिए ले जाने पर डॉक्टरों को जल्द ही पता चला कि "अज्ञात दर्द" का कारण एक 8-इंच लंबा 37mm पीतल और तांबे का खोल था, जिसका इस्तेमाल पहले विश्व युद्ध के आखिरी चरणों में इंपीरियल जर्मन सेना करती थी। ये देखते ही डॉक्टरों ने पूरा अस्पताल खाली करवा दिया। 
 

यह भी पढ़ें: Young Girls हेल्थ को लेकर हो जाओ Serious, नहीं तो ये बीमारियां पूरी लाइफ कर देगी खराब
 

फ्रांसीसी अखबार ला डेपेचे के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि वह आदमी बहुत ज़्यादा तकलीफ में था, क्योंकि उसके शरीर के निचले हिस्से से दुर्घटनावश 8 इंच का तोप का गोला चला गया था और पेट में बुरी तरह फंसा हुआ था। इसे हटाए जाने के समय  अस्पताल को खाली कराना पड़ा, और एक विस्फोटक निपटान दस्ते को अस्पताल बुलाया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गोला व्यक्ति के शरीर के अंदर फटने का खतरा न हो।
 

यह भी पढ़ें:  9वीं मंजिल से कूद कर जान देने वाली तीनों बहनों के पिता ने कही ये बात


डॉक्टरों ने सर्जरी कर नुकीला और एक इंच से अधिक चौड़े गोला-बारूद को बाहर निकाल दिया।  बम निरोधक विशेषज्ञ गोले को अपने साथ ले गए. जबकि मरीज, जो एक फ्रांसीसी नागरिक था, सर्जरी से उबरने के लिए अस्पताल में ही रहा। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये गोला अंदर कैसे चला गया। यह पहली बार नहीं है जब किसी फ्रांसीसी व्यक्ति के अंदर से गोला-बारूद मिला हो।  2022 में डॉक्टरों तब हैरान कर दिया जब उन्होंने एक आदमी के रेक्टम से एक WWI-युग का फ्रांसीसी गोला-बारूद निकाला, जो 8 इंच लंबा और 2 इंच से ज़्यादा चौड़ा था। गोले के औसत से काफी बड़े आकार के कारण सर्जनों को उस भारी चीज़ को निकालने के लिए उसका पेट काटकर खोलना पड़ा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static