World Hearing Day 2025: सुनने की क्षमता ना हो कम इसके लिए ध्यान रखें ये जरूरी बातें

punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 01:31 PM (IST)

नारी डेस्क: सुनने की शक्ति को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि कानों से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। आजकल लोग अक्सर तेज आवाज में संगीत सुनते हैं या फिर कानों की सफाई के लिए कुछ ऐसी चीजें इस्तेमाल करते हैं, जो कानों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन आदतों से कानों को स्थायी नुकसान हो सकता है। इन सब बातों से बचने और कानों की देखभाल के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को श्रवण क्षमता की देखभाल के बारे में जागरूक करना है।

विश्व श्रवण दिवस 2025 (World Hearing Day) की थीम

इस साल 2025 के विश्व श्रवण दिवस की थीम है: "मानसिकता बदलना, कानों की और सुनने की शक्ति की देखभाल को सभी के लिए वास्तविक बनाने के लिए खुद को सशक्त करना।" इस थीम का उद्देश्य यह है कि कानों की समस्याओं के बारे में जो गलत धारणाएं और मानसिकताएं लोगों में व्याप्त हैं, उन्हें दूर किया जाए। इसके साथ ही, लोगों को अपने कानों की देखभाल करने और सुनने की शक्ति बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाए।

PunjabKesari

कानों की सही देखभाल कैसे करें?

सुनने की शक्ति बनाए रखने के लिए कानों की सही देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप अपने कानों का ख्याल रखेंगे, तो कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। यहां कुछ टिप्स दी जा रही हैं, जिनसे आप अपने कानों की देखभाल कर सकते हैं।

कानों में मैल का जमा न होने दें

कानों में ज्यादा मैल जमा होने से सुनने में परेशानी हो सकती है। इसलिए, कानों में समय-समय पर सफाई करना जरूरी है। हालांकि, कानों में ज्यादा मैल न जमा हो, इसके लिए कानों की सफाई एक सही तरीके से करनी चाहिए।

PunjabKesari

कान का मैल साफ करने के लिए विशेषज्ञ की मदद लें

यदि आपके कानों में ज्यादा मैल जमा हो गया है, तो इसे खुद से साफ करने की बजाय किसी विशेषज्ञ की मदद लें। डॉक्टर आपको सही तरीके से कानों का मैल निकालने में मदद करेंगे, ताकि आपके कानों को नुकसान न पहुंचे।

कानों में नुकीली चीजें न डालें

कई लोग कानों में हाथों से या किसी नुकीली चीज से सफाई करने की कोशिश करते हैं। इससे कान में गंभीर चोट लग सकती है और सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए, कभी भी कानों में नुकीली चीजें न डालें।

तेज आवाज से बचें

तेज आवाजों से कानों को नुकसान हो सकता है। अगर आप इयरबड्स या हैंडफ्री से गाने सुनते हैं, तो कोशिश करें कि आवाज का स्तर बहुत ज्यादा न हो। लंबे समय तक तेज आवाज सुनने से सुनने की क्षमता कम हो सकती है।

PunjabKesari

सुनाई में कमी लगे तो चेकअप कराएं

यदि आपको कभी ऐसा महसूस हो कि आप ठीक से नहीं सुन पा रहे हैं, या सुनाई में कोई कमी महसूस हो रही है, तो तुरंत एक हियरिंग चेकअप कराएं। इससे समय रहते आपकी समस्या का पता लगाकर उसका इलाज किया जा सकता है।

आज के इस विश्व श्रवण दिवस पर हम सभी को अपने कानों का ख्याल रखने की अहमियत समझनी चाहिए और उसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static