क्या आप भी बार- बार करते हैं  शुगर की जांच? तो  जान लीजिए डायबिटीज चेक करने के सही टाइमिंग

punjabkesari.in Friday, Nov 14, 2025 - 04:45 PM (IST)

नारी डेस्क:  हर साल दुनिया भर में लाखों लोग एक ऐसी दिनचर्या के साथ जागते हैं जिसकी शुरुआत कॉफी से नहीं, बल्कि उंगली में एक छोटी सी चुभन से होती है। खून की वह छोटी सी बूंद उनके रक्त शर्करा blood sugar स्तर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी रखती है। मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए यह एक संख्या है जो उनके दिन की योजना बनाने में मदद करती है।  World Diabetes Day के मौके पर एक diabetologist ने बताया कि अगर आप अचानक बढ़ती–घटती शुगर (highs & lows) से बचना चाहते हैं, तो  खून में शुगर चेक करने का सही समय बहुत महत्वपूर्ण है।


ब्लड शुगर चेक करने का सबसे सही समय 

शुगर कब और कैसे चेक करनी है, यह आपके ग्लूकोज पैटर्न को समझने में मदद करता है। डॉक्टरों के अनुसार खाली पेट (Fasting Blood Sugar समय सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं। रातभर शरीर में ग्लूकोज कैसे मैनेज हुआ, उसका सही अंदाज मिलता है। अगर फास्टिंग लगातार हाई है, तो रात के खाने, इंसुलिन या दवा में बदलाव की जरूरत हो सकती है।  खाने से ठीक पहले (Pre-meal)  चेक करने से पता चलता हे कि आपकी बेसलाइन शुगर कैसी है। अगर प्री-मील हाई है, तो अगला भोजन शुगर को और बढ़ा सकता है।


खाने के 2 घंटे बाद (Post-meal / PP Sugar)

डॉक्टरों के अनुसार यह  सबसे महत्वपूर्णजांच है। यही वह समय है जब अचानक हाई (spikes) देखने को मिलते हैं।  इससे पता चलता है कि आपका भोजन शुगर को कितना प्रभावित करता है रात के दौरान सोने से पहले लो शुगर (Hypoglycemia) का खतरा समझने में मदद करता है। अगर सोने से पहले शुगर बहुत कम है, तो रात में गिर सकती है। यदि आपको लगे कि शुगर गिर रही है या बढ़ रही है, तो तुरंत चेक करें। यह अचानक लो (hypo) या हाई (hyper) शुगर को रोक सकता है।


इस समय  शुगर चेक करने से क्या फायदा होता है?

अचानक हाई या लो से बचाव होता है, डॉक्टर को उपचार सही करने में मदद मिलती है और जटिलताओं (किडनी, नसें, दिल) का खतरा घटता है। डॉक्टर के अनुसार दिन में 2–4 बार जांच करना आदर्श है।  अगर आप इंसुलिन लेते हैं, तो जांच की आवृत्ति बढ़ जाती है। CGM (Continuous Glucose Monitor) से real-time निगरानी और भी आसान हो जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

static