Diabetes के मरीज लंच में जरूर खाएं ये चीजें, कंट्रोल रहेगी ब्लड शुगर

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 09:47 AM (IST)

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो आज तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इसके पीछे का कारण अधिक मीठा, ऑयली चीजों का सेवन करना, समय पर भोजन ना करना, तनाव, मोटापा आदि हो सकता है। एक्सपर्ट अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को अपना शुगर लेवल कंट्रोल रखने की जरूरत होती है। इसके लिए इन्हें अपनी डेली डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आज हम आज हम आपको विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे डायबिटीज के मरीजों को अपने लंच में जरूर शामिल करना चाहिए।

PunjabKesari

साबुत अनाज और दालें

एक्सपर्ट अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को अपने लंच में साबुत अनाज और दालों का सेवन जरूर करना चाहिए। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर आदि जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना लंच में साबुत अनाज की रोटी, चोकर या मल्टीग्रेन वाली रोटी, ब्राउन राइस, जौ व क्विनोआ आदि का सेवन करें।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। वहीं इनमें कैलोरी बेहद कम पाई जाती है। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे दिल व आंखों से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी अधिक रहता है। इनमें विटामिन होने से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को जरूर खानी चाहिए। ऐसे में डायबिटीक पेशेंट्स को अपने लंच में पालक, मेथी, बथुआ, ब्रोकली, लौकी, तोरई, करेला जैसी हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए।

PunjabKesari

दही

दही भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रहने में मदद करता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को रोजाना लंच में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, अन्य जरूरी पोषक तत्व व गुड़ बैक्टीरिया होते हैं। ऐसे में दही खाने से पाचन तंत्र व इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। ऐसे में बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना लंच में एक कटोरी दही जरूर खाएं।

अंडा

अंडा प्रोटीन, अमीनो एसिड से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में गुड़ कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। डायबिटीक पेशेंट्स के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। अंडे का सेवन करने से खासतौर पर टाइप 2 डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम रहता है। इसके अलावा शरीर में सूजन की समस्या से भी बचाव रहता है।

PunjabKesari

फैटी फिश

डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए आप लंच में फैटी फिश का सेवन कर सकते हैं। इससे सूजन की समस्या भी कम होती है। सार्डिन, हेरिंग, सैल्मन फिश में  ओमेगा-3 फैटी एसिड, डीएचए और ईपीए अधिक मात्रा में होते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीज इसे लंच में जरूर शामिल करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static