नवरात्रि में व्रत रख रहे हैं Diabetes मरीज तो इन 5 जरूरी बातों का रखें ध्यान

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 12:54 PM (IST)

नारी डेस्क : नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की भक्ति में व्रत रखते हैं। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन डायबिटीज (मधुमेह) के मरीजों के लिए व्रत रखना थोड़ा सावधानी भरा हो सकता है। अगर सही तरीके से व्रत रखा जाए, तो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हुए भी पूजा-पाठ किया जा सकता है। सबसे पहले जरूरी है कि डायबिटीज के मरीज व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। अगर डॉक्टर अनुमति देते हैं, तभी जरूरी सावधानियों के साथ उपवास करें।

डायबिटीज मरीज व्रत में रखें ये 5 जरूरी बातें

सही खानपान का चुनाव करें

व्रत के दौरान तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें। साबुदाना वड़ा, आलू चिप्स जैसे फूड्स ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बने व्यंजन खाएं, जो धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं। साथ ही फल, सलाद और प्रोटीन के लिए मखाना, पनीर और दही शामिल करें।

PunjabKesari

शरीर को हाइड्रेट रखें

व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि पानी की कमी से ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है। इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इसके साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।

यें भी पढ़ें : चेहरे पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ लें लिवर खतरे में है, समय रहते करें बचाव

ब्लड शुगर की नियमित जांच करें

डायबिटीज मरीजों के लिए व्रत के दौरान ब्लड शुगर की नियमित जांच करना बेहद जरूरी होता है। समय-समय पर शुगर लेवल चेक करते रहने से यह पता चलता रहता है कि शरीर पर व्रत का क्या असर पड़ रहा है। अगर शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाए या अचानक कम हो जाए, तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि किसी भी गंभीर समस्या से बचा जा सके।

PunjabKesari

मील प्लान पहले से तैयार रखें

व्रत के दौरान मील प्लान पहले से तैयार रखना डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत जरूरी है। बिना सोचे-समझे कुछ भी खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ या घट सकता है। इसलिए पहले से तय कर लें कि दिनभर में क्या खाना है और क्या नहीं। इससे न सिर्फ डाइट संतुलित रहती है, बल्कि ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना भी आसान हो जाता है।

यें भी पढ़ें : किस देश में सबसे पहले लागू हुई थी इच्छामृत्यु? जानें किस वजह से शख्स ने चुनी थी मौत

शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें

अगर ज्यादा पसीना आना, चक्कर आना, दिल की धड़कन तेज होना या धुंधला दिखना जैसे लक्षण दिखें, तो ये शुगर लेवल बिगड़ने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत सावधानी बरतें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लें।

PunjabKesari

व्रत में क्या खा सकते हैं डायबिटीज मरीज?

भीगे हुए सूखे मेवे
चिया सीड्स और दही
राजगीरा (अमरनाथ) की खिचड़ी
कुट्टू का चीला
समक के चावल का पुलाव
भुनी मूंगफली और ताजे फल।

डायबिटीज के मरीज भी सही खानपान और सावधानियों के साथ नवरात्रि का व्रत रख सकते हैं। जरूरी है कि संतुलित डाइट लें, शरीर के संकेतों को समझें और नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करते रहें, ताकि व्रत के साथ-साथ सेहत भी बनी रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static