लकड़ी के बर्तनों से नहीं साफ हो रहे जिद्दी दाग तो ये Kitchen Tips आएंगे काम

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 04:02 PM (IST)

किचन की सफाई रखने के साथ-साथ बर्तनों को भी साफ रखना जरुरी है, क्योंकि इन बर्तनों में पाए जाने वाले गंदे बैक्टीरिया आपके स्वास्थ्य को भी खराब कर सकते हैं। खासकर लकड़ी के बर्तनों की सफाई रखना जरुरी है। जैसे लकड़ी के चम्मच, चॉपिंग बोर्ड, आटे का बाउल जैसी चीजों की पर्याप्त सफाई जरुरी है। लकड़ी के बर्तनों को साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आप कुछ तरीके अपनाकर लकड़ी के बर्तनों को साफ  कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

नमक से रगड़ें बर्तन 

आप लकड़ी के बर्तनों को पहले गर्म साबुन के पानी से अच्छे से धो लें। इससे इनमें मौजूद गंदे बैक्टीरिया आसानी से निकल जाएंगे। इसके बाद बर्तन में थोड़ा सा नमक डालें और उस पर नींबू रगड़ लें। जब तक नमक घूल न जाए बर्तन को अच्छे से रगड़ लें। तय समय के बाद बर्तन को ठंडे पानी से धो लें। इससे बर्तन में मौजूद गंदे बैक्टीरिया आसानी से निकल जाएंगे। 

PunjabKesari

बेकिंग सोडा आएगा काम 

यदि बर्तन साफ नहीं हो रहा तो आप बेकिंग सोडे की मदद भी ले सकते हैं। दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा लगाएं इसके बाद नींबू का रस वहां पर लगाएं। इसके बाद किसी साफ कपड़े के साथ बर्तन को साफ करें और धो लें। 

नींबू का रस लगाएं 

आप नींबू के रस का इस्तेमाल लकड़ी के बर्तन को साफ करने के लिए कर सकते हैं। गर्म पानी में बर्तन को डुबो लें। इसके बाद पानी में नींबू निचोड़ें। इसके बाद इस पानी से बर्तन को साफ करें। 5-10 मिनट तक पानी बर्तन पर लगाएं। तय समय के बाद बर्तन सादे पानी से धो लें। 

PunjabKesari

सैंडपेपर आएगा काम 

अगर इन चीजों से भी दाग नहीं साफ हो पाते तो  आप सैंड पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका बर्तन भी चमक जाएगा। सैंड पेपर से बर्तन को रगड़ें, बर्तन में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। 

सिरके में भिगो दें बर्तन 

आप सिरके के पानी में से भी बर्तनों को साफ कर सकते हैं। एक बर्तन में सिरके को मिलाएं। इसके बाद राथ भर के लिए रुम टेम्परेचर पर सिरके को रख दें। इससे बर्तन में मौजूद गंदी खुशबू भी दूर होगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static