भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं ऐसे करे अपना काम आसान, Life को बनाएं Easy

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 05:24 PM (IST)

व्यस्त जिंदगी महिलाओं के लिए कोई नई बात नहीं है। घर, दफ्तर और ऑफिस के कामों में महिलाएं ऐसे उलझ जाती हैं कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती। बच्चों और परिवार की देखभाल में अपने लिए वह बिल्कुल भी समय नहीं निकला पाती। वर्किंग वुमेन होने कारण उन्हें सारी चीजों को मैनेज करना पड़ता है। जिसके कारण उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती। आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जो आपका काम और भी आसान कर देंगे। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

PunjabKesari

चाबियों पर लगाएं नेल पॉलिश 

आप चाबियों पर अलग-अलग रंगों की नेल पॉलिश लगा सकते हैं। इससे आपको किसी भी तरह की चाबी को ढूंढने में आसानी होगी। आप अलग-अलग तरह की नेल पॉलिश चाबियों पर लगा सकते हैं। इससे आपको चाबियों की पहचान करनी आसान होगी और आपका काफी समय भी बचेगा। 

जल्दी कंघी करने के लिए 

सुबह घर के काम करने के कारण महिलाएं लेट हो जाती हैं। जिसके कारण वह अपनी ऑफिस में भी देर से पहुंचती हैं। जल्द बाजी में कंघी करने से बाल टूटने लग जाते हैं। बाल कमजोर भी पड़ जाते हैं। आप हेयर ब्रश में बटर पेपर लगाकर कंघी करें। बाल सुलझ जाएंगे और कंघी भी जल्दी-जल्दी हो जाएगी। 

PunjabKesari

स्टेटनर का करें इस्तेमाल 

सुबह जल्दी में खाना भी बनाना होता है और कपड़े भी प्रेस करने होते हैं। आप जल्दी कपड़े प्रेस करने के लिए हेयर स्टेटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपके कपड़े जल्दी प्रेस हो जाएंगे। 

मेकअप करने के लिए

आपको अगर तैयार होने में समय लगता है तो आप फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बीबी क्रीम आंखों के नीचे भी लगा सकते हैं। इससे आपका मेकअप करने का समय भी बच जाएगा। 

PunjabKesari

व्यायाम जरुर करें 

आप खुद को हेल्दी रखने के लिए व्यायाम भी जरुर करें। कई तरह के काम आपको करने पड़ते हैं जिसके कारण शारीरिक गतिविधियां कम होती हैं। सारे दिन में आप व्यायाम के लिए समय जरुर निकालें। आप घर पर ही स्ट्रेचिंग कर सकती हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static