हरिद्वार गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर विवाद, विरोध करने पर भड़की महिला

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 11:53 AM (IST)

नारी डेस्क: उत्तराखंड के पवित्र तीर्थस्थल Haridwar में स्थित गंगा घाट पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहला दिया। यह घटना सर्वानंद घाट की बताई जा रही है, जहां मौजूद लोगों ने इस पर कड़ा विरोध जताया। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंची थी और वहीं उसने अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाना शुरू कर दिया। जैसे ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने यह देखा, उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। मामला देखते ही देखते बहस में बदल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विरोध करने वालों से उलझी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध करने पर महिला भड़क गई और वहां मौजूद लोगों से बहस करने लगी। उसने कथित तौर पर लोगों को खरी-खोटी भी सुनाई। इस दौरान माहौल इतना बिगड़ गया कि कुछ देर के लिए घाट पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। ‘भगवान सजा देंगे’ कहकर दिया विवादित बयान बताया जा रहा है कि बहस के दौरान महिला ने यह भी कहा कि उसने सच्चे मन से पूजा की है और भगवान सबको सजा देंगे। इस बयान के बाद मौजूद लोग और भी नाराज हो गए। हालांकि, विवाद बढ़ता देख महिला के परिजनों ने उसे शांत कराया और तुरंत वहां से ले गए।

ये भी पढ़ें: Watermelon के साथ ये 4 चीजें खा लीं तो पेट में बन सकता है जहर!

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया। इसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, यह घटना कब की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। घटना को लेकर स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने कड़ी नाराजगी जताई है। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि गंगा को देवी स्वरूप माना जाता है और वहां धार्मिक आस्था के साथ लोग स्नान और पूजा करते हैं। ऐसे में इस तरह का व्यवहार आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है और इसे पूरी तरह गलत समझ बताया।

लोगों में नाराजगी, सख्ती की मांग

सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोग इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बता रहे हैं और घाटों पर इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static