इंस्टाग्राम पर किया ग्रूप ज्वाइन तो महिला के अकाउंट से उड़े 2.7 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला?

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 11:25 AM (IST)

जमाना भले ही अडवांस हो गया है लेकिन लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं।  सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के साथ इन दिनों देश में साइबर क्राइम भी काफी बढ़ गए हैं। आए दिन लोग इन स्कैम्स का शिकार हो रहे हैं। वहीं स्कैमर्स भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके इस्तेमाल करते रहते हैं। अब हाल ही में एक 52 साल की महिला आंत्रप्रेन्योर इस ठगी का शिकार हो गई है। ठगों ने इस महिला से 2.7 करोड़ रुपये छीन लिए हैं। यह स्कैम महिला के साथ तब होना शुरु हुआ जब उसने इंस्टाग्राम ग्रूप ज्वाइन किया। यह मामला 6 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच का है।

लिंक पर क्लिक करने से उड़े पैसे 

सुत्रों की मानें तो इस महिला का फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज में एक लिंक था जिसे  क्लिक करने के बाद वे एक इंस्टाग्राम ग्रुप में जुड़ गई। ग्रुप में महिला को बताया गया कि वह यूट्यूब पर सिर्फ एक वीडियो को लाइक करके वह काफी अच्छे पैसे कमा सकती हैं। वहीं वीडियो को लाइक करने से उन्हें कई रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। इसके कुछ दिन बाद ही महिला से कहा गया कि यदि वह कुछ पैसे इसके लिए इनवेस्ट करती हैं तो उन्हें जल्द ही मोटे रिटर्न के साथ पैसे वापिस मिलेंगे।

PunjabKesari

2.5 करोड़ कर दिए इनवेस्ट 

इसके बाद महिला ने कुल 2.5 करोड़ रुपये बिजनेस में इनवेस्ट कर दिए। इनवेस्ट करने के बाद उसे रिटर्न नहीं मिला लेकिन सारे पैसे उसके अकाउंट में से निकल गए। इसके बाद महिला की बात जिससे हो रही थी उस व्यक्ति ने अपना नंबर भी बंद कर दिया। यह मामला बैंगलुरु का है और इसमें पुलिस जांच भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला को 1.7 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। इसके अलावा उसे दूसरी इंस्टॉलमेंट में 30 लाख रुपये भी मिलेंगे। 

PunjabKesari

इसलिए मिले पैसे वापिस 

पुलिस का कहना है कि इस मामले में महिला ने समय पर शिकायत की जिसके बाद  उसे पैसे वापिस मिल पाए हैं। महिला के साथ 6 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच धोखाधड़ी हुई थी। जैसे ही उन्हें फ्रॉड का शक हुआ उन्होंने 1930 पर कॉल किया और साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जैसे ही शिकायत दर्ज हुई पुलिस ने अपनी कार्रवाई भी शुरु कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई बैंक अकाउंट्स भी फ्रीज किए और महिला को कोर्ट के आदेश के बाद पैसे लौटा दिए।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static