Accident में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को लगती है ज्यादा चोट, जानिए क्या है कारण

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 04:00 PM (IST)

किसी भी दुर्घटना के बाद  महिलाओं को चोट लगने की संभावना पुरुषों की तुलना में लगभग दोगुनी होती है। ब्रिटेन में किए गए नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि महिलाओं के अंग बेहद नाजुक होते हैं।

PunjabKesari
इस शोध में यह भी दावा किया गया है कि दुर्घटना के बाद महिलाओं बहुत जल्दी वाहन में फंस जाती है और उन्हे वहां से बाहर निकलने के लिए लोगों की मदद की जरूरत पड़ती है। university hospitals plymouth ने महिलाओं और पुरुषों को लगने वाली चोट के पैटर्न की भी तुलना की है।

PunjabKesari
जांच के लिए  जनवरी 2012 और दिसंबर 2019 के बीच यूके में प्रमुख ट्रॉमा सेंटरों और इकाइयों में भर्ती 70,027 रोगियों के डेटा को देखा गया।इसमें पता चला कि गंभीर हादसों के बाद 16% महिलाएं वाहनों में फंसी रही, जबकि इस मामले में  पुरुषों  का प्रतिशत सिर्फ  9 है। हादसे के बाद महिलाओं के कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में भी अधिक चोटें आईं, जबकि पुरुषों को सिर, चेहरे, छाती और अंगों में अधिक चोटें आईं।

PunjabKesari

यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स प्लायमाउथ के सलाहकार एनेस्थेटिस्ट, डॉ लॉरेन वीक्स का कहना है कि इस अध्ययन के बाद यह अनुमान लगाने में मदद मिल सकती है कि किसे कहां चोट आई होगी। पुरुषों और महिलाओं के ड्राइव करने के तरीके में अंतर भी इसका बहुत बड़ा कारण हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static