महिलाएं  खाली पेट बस पानी में मिलाकर पीएं ये 2 चीजें, खून की कमी हो जाएगी दूर

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 04:58 PM (IST)

 नारी डेस्क: खून की कमी या एनीमिया (Anemia) महिलाओं में एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। खासकर 15 से 45 साल की उम्र की महिलाएं इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। खून की कमी के कारण अक्सर थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इसके अलावा बालों का झड़ना भी बढ़ सकता है। लेकिन इसे दूर करने के लिए आप कुछ नेचुरल तरीके अपना सकती हैं। विशेषज्ञ  ने बताया कि हर सुबह खाली पेट दो खास चीजों को पानी में मिलाकर पीना महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये चीजें शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाती हैं और खून की कमी दूर करने में मदद करती हैं।

खून की कमी को दूर करने का आसान तरीका

आयरन हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आयरन की कमी हो जाए, तो लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या घट जाती है और एनीमिया होने लगता है। कि रोज सुबह खाली पेट हलीम सीड्स (Halim Seeds) और नींबू का रस मिलाकर पीने से आयरन का स्तर बढ़ाया जा सकता है।

PunjabKesari, nari punjabkesari

ये भी पढ़ें:  40+ महिलाएं टीनएज से ज्यादा बच्चों को दे रही हैं जन्म

कैसे करें सेवन?

एक गिलास पानी में 1 चम्मच हलीम सीड्स डालकर रातभर भिगो दें। सुबह इस पानी में आधे नींबू का रस मिलाएं। खाली पेट इस पानी को पिएं। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, रोजाना ऐसा करने से प्राकृतिक तरीके से आयरन बढ़ता है और खून की कमी धीरे-धीरे दूर होती है।

क्यों लाभदायक है यह तरीका?

हलीम सीड्स (Halim Seeds): इसे गार्डन क्रेस सीड्स (Garden Cress Seeds) या अलीव सीड्स (Aliv Seeds) भी कहते हैं। ये बीज आयरन से भरपूर होते हैं और शरीर को पोषण देते हैं।

नींबू: इसमें विटामिन C होता है, जो आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। इस तरह हलीम सीड्स और नींबू का मिश्रण खून की कमी को दूर करने में असरदार साबित होता है।

PunjabKesari, nari punjabkesari, iron foods

ध्यान दें: यह जानकारी सामान्य है और किसी भी तरह से डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। खून की कमी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हमेशा विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करें।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static