ये लड़कियां है असल जिंदगी में विक्की डाेनर, अंडाणु बेच कमा रही लाखाें

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 06:15 PM (IST)

फिल्म विक्की डोनर ताे सभी काे याद हाेगी, जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे लड़के की भूमिका निभाई थी जो स्पर्म डोनर हाेता है और इस काम से वह लाखाें रुपए कमाता है। इस फिल्म की कहानी का कुछ एेसा असर हुअा है कि अब असल जिंदगी में भी कई लड़कियां अपने अंडाणु बेचने के लिए अस्पताल या क्लिनिक का रुख कर रही है। उनका मानना है कि एेसा करके वह किसी जरूरतमंद की मदद कर रही है और साथ ही उन्हें इसके लिए पैसे भी मिल रहे हैं। 

दिल्ली में बहुत सी एेसी लड़कियां है, जाे अपने अंडाणु बेचकर लाखाें रुपए कमा रही है। बस इसके लिए उन्हें अपने आपको स्वस्थ और सेहतमंद रखना होता है। अंडाणु की मदद से अधिक से अधिक कमाने के लिए वह हार्मोन के इंजेक्शन लेती है, ताकि वो अधिक से अधिक अंडाणु डेनरेट कर सके। हालांकि इससे उन्हें बार-बार मूड स्विंग हाेने, जी मिचलाना व सिरदर्द की शिकायत रहती है। 

21वीं सदी के बावजूद इस पेशे का एक कड़वा सच भी है। अगर अाप बेहद खूबसूरत नहीं है, ताे अापके अंडाणु की डिमांड बेहद कम हाेगी। लड़की जितनी सुंदर और गोरी होती है उनके अंडाणु की डिमांड उतनी हा ज्यादा होती है। लड़कियों को एक बार अंडाणु देने के 20,000 से 70,000 रुपए मिलते है। हालांकि कई लड़कियां हाई लेवल क्वालिटी के अंडाणु के कारण लाखाें कमा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static