पीरियड्स के दौरान होता है मूड खराब तो ये 4 ट्रिक्स को करें फोलो, होगीं Happy Periods

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 01:02 PM (IST)

ऐसा क्यों है कि पीरियड्स का नाम आते ही हर महिला के मन में सबसे पहले ब्लीडिंग, क्रैम्प्स, दर्द, आदि का ख्याल आता है? ऐसा इसलिए है क्योंकि हम महिलाओं ने पीरियड्स को इन सब चीज़ों से जोड़ दिया है। पीरियड्स आपकी शारीरिक सेहत के साथ-साथ आपकी मानसिक सेहत को भी प्रभावित करते हैं। आईए जानते हैं क्यों होता है महिलाओं का पीरियड के दौरान मूड खराब।

पीरियड में होते हैं मूड स्विंग

पीरियड में मूड स्विंग होना आम बात है। जब आपका यूटेरस अपनी लाइनिंग को बाहर निकालता है, तब हर महीने आपको पीरियड्स होते हैं। प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक एक हॉर्मोन पीरियड्स के दौरान रिलीज़ होता है जिससे आपको दर्द का अनुभव होता है। यह क्रैम्प्स काफी दर्द भरे होते हैं और आपके मूड को भी प्रभावित करते हैं। इनके कारण आपका डेली रूटीन भी खराब हो जाता है और आपको एनर्जी की भी कमी महसूस होती है। लेकिन कुछ नुस्खे ऐसे हैं जिनसे आप पीरियड्स के दौरान भी अपने मूड को हैप्पी रख सकती हैं और आपकी मेंटल हेल्थ भी बनाये रख सकती हैं। 

PunjabKesari

पीरियड में रखें हाइजीन 

पीरियड के दौरान आपका साफ-सफाई बरतना बेहद आवश्यक होता है। इसे हम पीरियड हाइजीन भी कहते हैं। पीरियड हाइजीन बरक़रार रखना बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपके स्वस्थ को सही रखता है  इसलिए आप अपने सेनेटरी नैपकिन या तंपन या मेंस्ट्रुअल कप को समय समय पर बदलते या साफ़ करते रहें। वैजिनल वाश का बार बार उपयोग न करें क्यूंकि यह प्रोटेक्टिव वैजिनल फ़्लोरा को नष्ट क्र देता है और इससे वैजिनल और यूरिन इन्फेक्शन का भी खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

एक्सरसाइज का लें सहारा

एक्सरसाइज करने से आपका मूड तुरंत शानदार हो जाता है। यह एक बहुत अच्छा तरीका है जिससे आप अपने आप को और अपनी बॉडी को हैप्पी रख सकती हैं। व्यायाम न केवल आपके शरीर को स्वस्थ रखता है परन्तु साथ ही साथ आपके मूड को भी स्वस्थ रखता है। पीरियड के दौरान योगा, पैदल चलना या स्ट्रेचिंग जैसे आसान व्यायाम आपको अच्छा महसूस करने में मदद कर सकते हैं। अच्छे परिणामों के लिए, हमेशा इन दो तरकीबों को याद रखें –
1. एक्सरसाइज के रूटीन को बरक़रार रखें।
2. एक्सरसाइज के दौरान गहरी सांस लें और ध्यान लगाएं।

PunjabKesari

 

लें हेल्दी डाईट

पौष्टिक तत्वों से भरा भोजन आपके क्रैम्प्स के दर्द को मिटने में बहुत सहायता करता है। पीरियड्स के दौरान खुश रहने के लिए इन डाइट टिप्स का पालन करें। ढेर सारे ताज़े फल और हरी सब्जियां खाएं।  सूप और स्मूथीज भी काफी फायदा कर सकती हैं। इनके सेवन से आप स्वस्थ महसूस करेंगी और आपका मूड भी अच्छा बना रहेगा।अपने भोजन में पकी हुई सब्जियां, रायता, दलिया आदि शामिल कर सकती हैं।

PunjabKesari

पार्टनर के साथ बनाएं शारीरिक संबधं

पीरियड्स के दौरान भी शारीरिक संबधं बनाए रखने की कोशिश करें। ये हैप्पी हार्मोन्स को रिलीज करने में मदद करती है जिसके नतीजा पीरियड्स के दौरान मूड फ्रेश रहता है। यदि आप मन में पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबधं को लेकर कई विचार उत्पन्न होते हैं जिसकी वजह से आप खुद को पूरी तरह से तैयार नहीं कर पाती तो यह सामान्य बात है।

PunjabKesari

अब आप अपनी अगले पीरियड के लिए इन टिप्स को दिमाग में रखें और पीरियड्स के दौरान भी खुद को हैप्पी रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static