सलाम: कर्फ्यू में मासूम बच्चा गोद में लिए ड्यूटी कर रहीं महिला पुलिसकर्मी, एक साथ निभा रहीं 2 फर्ज
punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 03:03 PM (IST)

कोरोना वायरस की जंग में जहां डॉक्टर्स हॉस्पिटल में डटे हुए हैं वहीं देश की पुलिस सड़कों पर लोगों की सेवा कर रहे हैं। खाकी वर्दी वाले ऐसे कई अफसर हैं, जो तमाम चुनौतियों के बीच सड़क पर मौजूद हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरस हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी निभा रही है। इस वीडियो में खास बात यह है कि उसने गोद में 2 साल का बच्चा पकड़ा हुआ है।
यह वीडियो मध्य प्रदेश, गुना जिले का है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी कर्फ्यू के दौरान गोद में 2 साल के बेटे को पकड़कर अपनी ड्यूटी कर रही हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बच्चे के साथ ड्यूटी करना वाकई बहुत हिम्मत का काम है।
बताया जा रहा है कि इस महिला पुलिसकर्मी का नाम दीपम गुप्ता है, जो बतौर महिला पुलिस आरक्षक पदस्थ हैं। दीपम के साथ कोरोना कर्फ्यू में अन्य पुलिस अफसर की ड्यूटी भी लगाई गई थी। मगर, जब वायरस वीडियो की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा मिली तो उन्होंने दीपम को फील्ड से वापिस बुलाकर पुलिस लाइन मोबाइल युनिट में तैनात कर दिया।
वीडियो में दीपम के साथ बच्चे को संभालने में उनकी मदद करते दिख रहे हैं। वह बच्चे को गोद में लेकर खिलाते हैं। यहां तक कि उसके खान-पान का भी ख्यान रखते हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान भी महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरत रही हैं।
मां के साथ पुलिस का फर्ज निभा रही इस पुलिसकर्मी को हर कोई सलाम कर रहा है। कोरोना महामारी के बीच मासूम बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करना हिम्मत की बात है।