बड़े ब्रेस्ट से परेशान हैं तो अपनाएं यह 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 05:52 PM (IST)

महिलाओं के शरीर पर सही जगह पर कर्व्स होने पर वो आकर्षक लगती हैं। उसमें से एक हिस्सा है ब्रेस्ट। सुडौल ब्रेस्ट में महिलाओं पर कोई भी कपड़े अच्छे लगते हैं। उनमें आत्मविश्वास आता है,  लेकिन वहीं अगर  ब्रेस्ट का साइज जरुरत से ज्यादा बड़ा है तो ना सिर्फ इससे शरीर भद्दा लगता है, ब्लकि जब महिलाएं सुंदर कपड़े और शर्ट पहनना चाहती हैं, पर उनका ब्रेस्ट साइज के हिसाब से कपड़े नहीं मिलते। कई बार पेट के बल सोने में भी तकलीफ होती है और साथ ही बैक पेन की शिकायत भी होती है। अगर आपका भी बड़े  ब्रेस्ट से परेशान हैं तो आईए आपको बताते हैं कुछ घरेलु उपाय जिससे आप घर बैठे ही अपने ब्रेस्ट का साइज कम कर सकती हैं। 
     

नियमित व्यायाम

ब्रेस्ट बहुत से फैटी टिशू से मिलकर बना होता है, जिनको कम करके महिलाएं अपने ब्रेस्ट के आकार को कम कर सकती हैं। व्यायाम करके आप शरीर की चर्बी काम करके ब्रेस्ट का आकार कम कर सकते है। यह करने के लिए दौड़ लगाना, साइकलिंग करना, सीढि़यां चढ़ने व उतारने से कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा नियमित रूप से पुश-अप एक्सर्साइज, जौगिंग तथा चेस्ट फ्लाइ जैसे व्यायाम करना फायदे मंद होता है, पर ध्यान रहे जब भी आप व्यायाम करें तो स्पोर्ट्स ब्रा जरूर पहने। क्योंकि हम जैसे-जैसे मूवमेंट करते हैं, ब्रेस्ट भी वैसे ही मूवमेंट करते हैं, इसलिए बिना सही सपोर्ट के व्यायाम करने से स्तनों में दर्द हो सकता है। 

PunjabKesari


योगा

अपने बेस्ट के आकार को कम करने के लिए आप योग का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए नियमित रूप से अर्द्ध चक्रासन मुद्रा बहुत मददगार है।

PunjabKesari

अंडे का उपयोग

 ब्रेस्ट  का आकार कम करने के लिए अंडे की सफेदी भी सहायक होती है। यह आपके ब्रेस्ट को सुडौल बनाती है तथा छाती के भाग में कसावट लाकर स्तनों को छोटा करने में मदद करती है। एक अंडे के सफ़ेद भाग को फेंटकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने ब्रेस्ट के नीचे लगाएं और इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे के बाद एक गिलास में प्याज का रस लें और उससे अंडे की सफेदी लगी जगह को धो लें। इस प्रक्रिया का प्रयोग कुछ हफ़्तों तक रोजाना करने से आपके स्तन को कम कियांज सकता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी वज़न घटाने में काफी लाभदायक है और इसका प्रयोग स्तनों का आकार घटाने में भी किया जा सकता है। ग्रीन टी में कथेचिंस मौजूद होते हैं जो शरीर की कैलोरी घटा के शरीर की चर्बी कम करती है और आपका वज़न घटाती हैं। ग्रीन टी स्तनों के कैंसर के खतरे को भी काफी कम करती है। 1 चम्मच ग्रीन टी के पत्तों को एक कप गर्म पानी में मिलाकर इसे कुछ मिनटों तक ढककर रखें और फिर इस मिश्रण को छान कर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर हर रोज़ कुछ महीनों तक 3 से 4 कप ग्रीन टी का सेवन करने से आपको जरूर फर्क नजर आएगा।

PunjabKesari

नीम और हल्दी

नीम और हल्दी के इस्तेमाल से ब्रेस्ट के आकार कम किया जा सकता है। यह करने के लिए आप 4 कप पानी मुट्ठीभर नीम की पत्तियों को में 10 मिनट तक उबालें और फिर इन्हें छान लें। इन्हें अच्छे से मिलाकर इसमें 2 चम्मच हल्दी और थोड़ा सा शहद डालकर इस पानी को कुछ महीनों तक रोजाना पीने से काफी हद तक ब्रेस्ट का आकार कम हो जाता है।

इन सारे घरेलु उपाय से काफी हद तक ब्रेस्ट का साइज कम हो जाता है और अपने पंसद के कपड़े आराम से पहन सकती हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static