Coronavirus के बाद अब नोरोवायरस का कहर: अमेरिका में तेजी से फैला, अलर्ट जारी!
punjabkesari.in Thursday, Dec 04, 2025 - 03:33 PM (IST)
नारी डेस्क: सर्दियों में वैसे ही नॉर्मल सर्दी-ज़ुकाम हो जाता है, लेकिन इस बार अमेरिका में कुछ और ही वायरस तेज़ी से फैल रहा है। इस सर्दी के मौसम में Norovirus जिसे आमतौर पर “Winter Vomiting Disease” कहा जाता है फिर से तेजी से पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह वायरस अचानक तेज़ उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण पैदा करता है, और आसानी से फैल जाता है न सिर्फ दूषित भोजन या पानी से, बल्कि संक्रमित व्यक्ति, गंदे सतहों या संपरक के ज़रिए भी।
नोरोवायरस क्या है?
नोरोवायरस कैलिसिविरिडे परिवार का एक आरएनए वायरस है। यह पेट में संक्रमण पैदा करता है और गैस्ट्रोएन्टराइटिस का सबसे प्रमुख कारण माना जाता है। यह बहुत ही संक्रामक है और सिर्फ थोड़ी मात्रा भी संक्रमण फैला सकती है। दूषित पानी, भोजन या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह फैलता है। कच्चा समुद्री भोजन, खासकर ऑयस्टर खाने से इसका खतरा बढ़ जाता है।
अमेरिका में खतरनाक वायरस का धमाका...!😲
— निर्मोही (@up_ka_l_adka) December 4, 2025
Winter Vomiting Disease यानी नोरोवायरस इस समय अमेरिका में तेज़ी से फैल रहा है, और हालत ऐसी है कि स्वास्थ्य एजेंसियाँ लगातार अलर्ट जारी कर रही हैं।
CDC के ताज़ा आंकड़े चौंकाने वाले:
पॉज़िटिविटी रेट 7% से सीधे 14%...
एक हफ़्ते में 2,700 से… pic.twitter.com/QJVPLg2c72
नोरोवायरस के लक्षण
नोरोवायरस के लक्षण अचानक दिखाई देते हैं। संक्रमण के 12 से 48 घंटे बाद ये लक्षण शुरू हो सकते हैं। मुख्य लक्षण हैं- बार-बार उल्टी और मतली, पानी जैसे दस्त, हल्का बुखार, थकान, सिर दर्द और पेट में ऐंठन। कम पेशाब, मुंह का सूखना और चक्कर भी देखे जा सकते हैं। वयस्कों में दस्त और बच्चों में उल्टी ज्यादा देखने को मिलती है।
अमेरिका में वर्तमान स्थिति
अमेरिका में नोरोवायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते 2700 टेस्ट किए गए, जिनमें से 380 मामले पॉजिटिव पाए गए। वेस्ट वाटर डेटा के अनुसार, अपशिष्ट जल में वायरस का स्तर लगभग 69% तक बढ़ गया। हर साल इस वायरस के कारण लगभग एक लाख लोग अस्पताल में भर्ती होते हैं और करीब 900 लोगों की मौत हो जाती है। इस बार का स्पाइक 2025 में स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
फैलाव के कारण
नोरोवायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति या सतह के संपर्क, दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैलता है। हाथ मिलाना या वस्तुएं साझा करना इसके प्रसार का खतरा बढ़ा देता है। सर्दियों में बंद जगहों में इसका फैलाव और तेजी से होता है। कच्चा समुद्री भोजन इस वायरस का प्रमुख स्रोत बन सकता है। त्योहारों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में संक्रमण बहुत तेजी से फैल सकता है।
भारत में तेजी से पैर पसारने लगा है 'नोरो वायरस'-केरल के एर्नाकुलम और कोच्चि में नोरोवायरस के केसेस लगातार बढ़ने लगे है #norovirus गंदे पानी,नालों और जमीन के सतह के गंदे पानी से फैलता है।इसके लक्षण उल्टी,जुलाब,पेट दर्द,डायरिया जैसे लक्षण #Coronavirus की तरह #norovirus भी वायरस है pic.twitter.com/DmE1y2KuTI
— Jayprrakash Singh (@jayprakashindia) January 24, 2023
उपचार और घरेलू उपाय
इस वायरस की कोई विशेष दवा नहीं है। लेकिन लक्षणों को समय पर पहचानकर इलाज किया जा सकता है। डिहाइड्रेशन रोकने के लिए ORS और पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। डॉक्टर की सलाह पर उल्टी और दस्त रोकने वाली दवाओं का सेवन किया जा सकता है। गंभीर मामलों में तुरंत अस्पताल जाना आवश्यक है। इलेक्ट्रोलाइट्स और पौष्टिक तरल पदार्थ का सेवन करना भी मददगार है।
रोकथाम के उपाय
नोरोवायरस से बचाव के लिए सतर्क रहना जरूरी है। बार-बार साबुन से हाथ धोएं। सतहों को साफ और डिसइंफेक्ट करें। संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। कच्चा शेलफिश न खाएं और भोजन अच्छी तरह पका कर ही खाएं। सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनें। नोरोवायरस या विंटर वोमिटिंग डिजीज सर्दियों में तेजी से फैलने वाला वायरस है। हाथ की साफ-सफाई, सुरक्षित भोजन और सतर्कता ही इसे फैलने से रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी दवा या इलाज का विकल्प नहीं है। गंभीर लक्षण या बीमारी के मामले में हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।

