सर्दियों का तोहफा अखरोट की बर्फी

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 03:29 PM (IST)

जायका: अखरोट काफी पौष्टिक मेवा माना जाता है। अखरोट से हमारा दिमाग बहुत तेज होता है। इसके बावजूद काफी लोगों को अखरोट खाना पसंद नहीं होता यदि आप के घर में भी कोई ऐसा सदस्य हो जिसे अखरोट खाना पसंद नहीं तो आप उन्हें खिला सकते है अखरोट की बर्फी। इसकी रैसिपी इस तरह से है...

 


सामग्री


  1/2 कप शक्कर
  1 कप अखरोट
  1/4 कप पानी
  थोड़ा सा घी  ( थाली को चिकना करने)

 


अखरोट की बर्फी बनाने की विधि


1.अखरोट को साफ करने के बाद सूखा पीस लीजिए।


2.एक नॉन स्टिक पैन में पानी और शक्कर उबालें,पहले उबाल के बाद ही आंच को धीमा करके चाशनी को गाढ़ा होने तक पका लें।


3.अखरोट की बर्फी बनाने के लिए दो तार की चाशनी ठीक रहती है, दो तार की चाशनी को परखने के लिए आप अपनी दो उंगलियों के बीच एक बूंद चाशनी को लें और उसे खीचें,अगर आपके उंगलियों के बीच में दो तार बन रहे है तो ये चाशनी बिल्कुल सही है।


4.अब गैस को एक बार बंद करके चाशनी में अखरोट का पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद गैस को मध्यम आंच पर कर दें।


5.जब चाशनी और अखरोट का मिश्रण कढ़ाई का किनारा छोड़ने लगे तो आप गैस बंद करके इसे उतार कर साइड में रख लें।


6.एक ट्रे में कुछ बूंदे घी की लगाएं और उसे चिकना करने के बाद अलग रख दें।

 
7.फिर इस चिकनी की हुई ट्रे में पूरा मिश्रण बराबर फैलाएं,यदि  आप चाहें तो हाथ को चिकन करके भी मिश्रण को फैला सकते है।


8.इसके बाद अब इसे थोड़े समय के लिए ठंडा होने दीजिए। फिर अखरोट की बर्फी को आप मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static