डंडा, किटनाशक और फंदा... प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति को दी बेहद ही खौफनाक सजा
punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 11:16 AM (IST)

नारी डेस्क: पति- पत्नी का रिश्ता अब मजाक बनकर रह गया है, सुख-दुख के साथी अब एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए हैं। राजस्थान के जालोर में भी कुछ ऐसा ही एक घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी मेरठ कांड वाली मुस्कान से भी चार कदम आगे निकल गई। अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने जो किया उसकी तो कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस घटना के बारे में जिसने सुना उसकी रूह कांप गई।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु भगदड़ को लेकर रो पड़ा विराट का दिल
राजस्थान के जालोर में एक पत्नी अपनी पति को पिछले कुछ समय से धोखा दे रही थी। वह रात को अपनी पति को घर बुलाकर रंग रैलियां बनाती थी, एक दिन उसके पति ने उन दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। खुद को बचाने के लिए महिला ने बेहद बड़ा कांड कर डाला। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर उसके शव को फंदे पर लटका दिया । महिला ने समाज को बताया कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है।
यह भी पढ़ें: अंदर चल रहा था जश्न, बाहर बिछ रही थी लाशें
प्रारंभ में परिजनों ने इसे आत्महत्या मानते हुए धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन तीन दिन बाद असलीयत सामने आ ही गई। गांव वालों को जब घटना को लेकर संदेह हुआ तो पंचायत बुलाई गई। पंचों से सवालों में उलझी पत्नी कुछ देर तक तो झूठ ही बोलती रही और फिर उसने अपना जुर्म कबूल ही लिया। उसने बताया कि उसके पति ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया था। उसे रस्ते से हटाने के लिए आरोनी ने उसके सिर पर लाठी से वार किया और बेहोशी की हालत में उसे कीटनाशक (जहर) खिलाया। परिवार को गुमराह करने के लिए शव के गले में रस्सी बांध कर लटका दिया था। अब पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।