'सिंगल औरतें बुरी होती हैं, किसी के साथ भी सो जाती हैं' संध्या की इन बातों ने दिखाया समाज का सच

punjabkesari.in Wednesday, Apr 07, 2021 - 05:48 PM (IST)

भले ही लोग काफी माॅडर्न क्यों न हो गए हो लेकिन उनकी सोच आज भी बदली नहीं है, खासतौर पर लड़कियों को लेकर। हमारे समाज के लोगों ने लड़की की शादी की एक उम्र सेट कर दी है। अगर उस उम्र तक लड़की की शादी नहीं होती है तो उसे अलग ही नजर से देखा जाता है। उसके बारे में कई तरह की बातें की जाती हैं यहां तक उस लड़की के लिए लोगों का बर्ताव ही बदल जाता है। एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने एक शो में इस मामले पर अपना अनुभव और विचार शेयर किए। जिससे कुछ महिलाएं जरूर रिलेट करेंगी। 

बुरी होती हैं सिंगल औरतें

संध्या ने कहती हैं कि 'सिंगल औरतें, बुरी औरतें होती हैं।' वह कहती हैं शादी न करने वाली सिंगल महिलाओं के लिए ज्यादातर लोग ऐसी सोच रखते हैं। वे यह मानते हैं कि ऐसी महिलाएं कुछ गलत करती हैं, ये काफी अट्रेक्टिव होती हैं और इनके कई पार्टनर भी होते हैं ताकि वो जिसके साथ चाहे संबंध बना ले। 

PunjabKesari

बातों-बातों में सुनाया जाता है बहुत कुछ

एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस बताते हुए कहा कि वह जब भी किसी पार्टी में जाती है तो वहां कुछ लोग ग्रुप बनाए दिखते हैं। जिनमें कुछ कप्लस, सिंगल्स, दोस्त, डेस्परेट लोग और दुश्मन शामिल होते हैं। जब वह अपने दोस्तों के पास जाती हैं तो उन्हें बातों-बातों में कई तरह की बातें सुनाई जाती हैं। जैसे कि इसका बॉयफ्रेंड तो यंग है, ये कितनी फिट है, कैसे कर लेती हो आदि? 

दोस्त के पति ने की बदतमीजी 

संध्या ने आगे बताया कि एक पार्टी में वह इन सब से परेशान होकर किचन में गई और बीयर निकालने लगी थी तभी उनकी दोस्त के पति ने उन्हें गलत तरीके से हाथ लगाया। जिससे वह बुरी तरह हिल गई ती। मगर वह अपनी दोस्त को यह बता भी नहीं सकती थी क्योंकि समाज के लोगों की सिंगल और शादीशुदा महिलाओं को लेकर सोच अलग होती है।

PunjabKesari

सिंगल महिलाओं को लेकर गॉसिप

एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि सिंगल महिलाओं की जिंदगी से जुड़ी बातों को लोग अपनी गाॅसिप में शामिल करते हैं। यहां तक कि उनकी सीक्रेट चीजों को भी खुलकर सामने रखते हैं। जिस वजह से उस महिला को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। लेकिन दूसरों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके लिए सिंगल महिलाओं से जुड़ी बातें सीक्रेट रखने वाली नहीं होती।

PunjabKesari

आज भले ही लड़की अपने पैरों पर खड़ी है, लेकिन इसके बावजूद उस पर शादी का दबाव डाला जाता है। अगर माता-पिता दबाव नहीं डालते तो रिश्तेदार उसकी शादी को लेकर बातें करने लगते हैं। कई बार इन दबाव के कारण ही लड़की शादी कर लेती है जिसका कई बार नतीजा खुद उसे भुगतना पड़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static