केजरीवाल की कैबिनेट में क्यों नहीं है कोई महिला? सिद्धू ने दिल्ली सरकार से पूछा ये सवाल

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 03:31 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर दिल्ली सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि वह महिला सम्मान की बड़ी- बड़ी बातें करते हैं लेकिन आज तक महिला को अपने मंत्रिमंडल में जगह क्यों नहीं दी।

PunjabKesari

सिद्धू ने एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा- जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। उन्होंने लिखा- केजरीवाल  जी आप महिला सशक्तिकरण, नौकरी और शिक्षकों की बात करते हैं। हालांकि, आपके मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री नहीं है। शीला दीक्षित जी द्वारा शुरू की गई स्कीम के बावजूद दिल्ली में कितनी महिलाओं को 1000 रुपए मिल रहे हैं। 

PunjabKesari

सिद्धू ने अन्य ट्वीट में लिखा- महिला सशक्तिकरण का अर्थ है चुनावी प्रक्रिया के हर चरण में महिलाओं को अनिवार्य रूप से शामिल करना जैसे कांग्रेस पंजाब में कर रही है। सही नेतृत्व 1000 रुपए का लॉलीपॉप देने में नहीं है, बल्कि स्वरोजगार और महिला उद्यमियों को कौशल प्रदान करके उनके भविष्य में निवेश करना है । 

PunjabKesari
आम आदमी पार्टी खुले तौर पर महिला सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन महिलाओं को कैबिनेट में कभी जगह नहीं मिली है।  1993 के बाद से दिल्ली में केवल चार महिला कैबिनेट मंत्री हैं। एक महिला मंत्री अच्छे से महिलाओं के मुद्दे पर काम करती। जब पार्टी में ही महिलाओं को जगह नहीं दी जाएगी तो उनके लिए योजनाएं बनाना तो  मात्र एक दिखावा जैसा हो जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static