मर्दों के तुलना में महिलाओं को ऑफिस में क्यों लगती है इतनी ठंड? अब खुल गया राज
punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 02:46 PM (IST)

नारी डेस्क: अकसर हमने कंपनियों में देखा है कि गर्मियों में भी महिलाओं एसी से परेशान रहती हैं। वह अपने साथ एक जैकेट का स्कार्फ जरूर रखती हैं, पर पुरुष एसी की जबरदस्त कूलिंग में भी आराम से बैठे होते हैं। एक रिसर्च में दावा किया गया है कि महिलाए ऑफिस में पुरुषों की तुलना में ज़्यादा ठंड महसूस करती हैं। वैज्ञानिक रिसर्च और मेडिकल स्टडीज़ से यह पता चला है कि इसके पीछे कई शारीरिक और पर्यावरणीय कारण होते हैं।
मुख्य कारण
पुरुषों का मेटाबॉलिज़्म महिलाओं की तुलना में तेज़ होता है। तेज़ मेटाबॉलिज़्म शरीर में ज़्यादा गर्मी पैदा करता है। महिलाओं का मेटाबॉलिज़्म धीमा होने के कारण उन्हें ठंड जल्दी लगती है। पुरुषों में मसल मास (muscle mass) महिलाओं से ज़्यादा होता है। मसल्स गर्मी पैदा करते हैं, जबकि फैट गर्मी को स्टोर करता है लेकिन उत्पन्न नहीं करता। इसलिए महिलाएं अपेक्षाकृत ठंडी महसूस करती हैं।
हार्मोनल बदलाव भी इसका कारण
महिलाओं में एस्ट्रोजन (Estrogen) हार्मोन का स्तर तापमान नियंत्रित करने में भूमिका निभाता है। इससे हाथ-पांव में ब्लड फ्लो कम हो जाता है, और वे ठंडे महसूस होते हैं। ज़्यादातर ऑफिस का एसी (AC) तापमान पुरुषों के अनुसार सेट किया जाता है। इसका आधार 1960 के दशक का एक मॉडल था, जब ऑफिसों में ज्यादातर पुरुष काम करते थे। यही वजह है कि महिलाएं अक्सर एसी वाले ऑफिस में ठंड की शिकायत करती हैं।

क्या है इसका समाधान
महिलाएं ऑफिस में हल्का शॉल/जैकेट साथ रखें। एसी का तापमान 24–26 डिग्री पर सेट करने की कोशिश करें। साथ- साथ गर्म पानी, ग्रीन टी या हर्बल चाय पीती रहें। हाथ-पांव को ढक कर रखें, ताकि ब्लड फ्लो बेहतर हो। आसान शब्दों में कहें तो, शरीर की संरचना, हार्मोन और ऑफिस का टेम्परेचर सेटिंग – ये तीन कारण हैं, जिनकी वजह से महिलाएँ पुरुषों की तुलना में ऑफिस में ज़्यादा ठंड महसूस करती हैं।