कपिल शर्मा की ''बुआ'' ने क्यों छोड़ा शो? खुद सामने आकर बताई वजह
punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 06:04 PM (IST)
'द कपिल शर्मा शो' हर किसी के फेवरेट शो की लिस्ट में आता है। ऐसे में लोग इस शो में काम करने वाले किरदारों के बारे अच्छे से जानते हैं। इस कॉमेडी शो में इन दिनों कपिल की बुआ का किरदार भारती सिंह निभा रही है। मगर सभी जानते ही होंगे पहली इस किरदार को उपासना सिंह निभाती थी। मगर बीते कई समय से वे इस शो में नजर नहीं आ रही है। अपनी गैरमौजूदगी पर एक्ट्रेस उपासना ने खुद बताया है कि आखिर उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' क्यों छोड़ना पड़ गया।
अब शो का हिस्सा नहीं एक्ट्रेस उपासना
बता दें, उपासना सिंह कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ उनके शो के शुरुआती समय से काम कर रही थी। कलर्स चैनल पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' नाम के शो में उन्होंने कपिल की बुआ का रोल अदा किया था। मगर कपिल का शो सोनी टीवी पर जाने पर एक्ट्रेस उपासना सिंह उसमें दिखाई नहीं दी। कई लोगों का इस पर कहना है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई है। मगर इस पर उपासना सिंह ने साथ इनकार किया है। इसपर एक्ट्रेस का कहना है कि, उनके और कपिल के बीच अच्छे रिश्ते हैं और हम में कोई तकरार नहीं हुई है।
इसलिए छोड़ा शो
एक इंटरव्यू दौरान उपासना जी ने कहा था कि, बुआ का रोल अदा करते समय उन्हें कपिल के साथ काम करना अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने (कपिल) दूसर चैनल पर खुद का शोर शुरु किया। मगर एक्ट्रेस ने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ था। ऐसे में उन्हें अपना काम जारी ही रखना पड़ता था। इस वजह से वे दूसरे चैनल में नहीं जा पाई। ऐसे में कपिल के साथ उपासना जी की कोई अनबन ना होने पर भी लोगों को लगा कि वे कपिल के साथ काम करने में खुश नहीं है।
रोल की तलाश में उपासना
इसके साथ ही उपासना जी ने कहा कि, उन्होंने कपिल शर्मा के साथ कुछ एपिसोड में काम किया। मगर फिर उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वे कुछ मिनटों के लिए शो का हिस्सा बनने की जगह क्रिएटिव तौर पर संतोषजनक कोई काम करना चाहती है। आगे उन्होंने कहा कि, कपिल शर्मा और वे अच्छी टर्म्स पर हैं। इसके साथ ही वे आएदिन एक-दूसरे से बात करते रहते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस को इस बात की उम्मीद है कि कपिल शर्मा उनके लिए ऐसा रोल लिखेंगे जो उनके टैलैंट को सही से दिखाएगा। साथ ही एक एक्टर के रूप में उन्हें क्रिएटिव रूप से संतुष्ट करेगा। आगे वे कहती हैं कि कपिल जब उन्हें एक सूटेबल रोल देगे वो तब ही उनके शो का हिस्सा बनेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
राजनीति के साथ- साथ क्या फिल्मों में भी डेब्यू करेंगे राघव चडडा? पत्नी परिणीति ने बताई पूरी प्लानिंग

