बदलो सोच:  बिंदी- सिंदूर से लेकर बच्चा संभालने तक, शादीशुदा महिलाओं को इन बंदिशों से करो आजाद

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2023 - 01:36 PM (IST)

भारत में लड़कियों की शादी को लेकर अलग ही धारणा बनी हुई है। हर मां- बाप को बस यही चिंता सताती रहती है कि उनकी बेटी जल्द से जल्द शादी करके अपने घर में बस लाए। यही कारण है कि आज भी हजारों लड़कियों की शादी  18 की उम्र के पहले ही कर दी जाती है। कुछ लड़कियां भी शादी को लेकर बचपन से ही सपने सजाने लगती हैं, लेकिन वह इस चीज से अंजान होती हैं कि असली जिंदगी सपनों की दुनिया से बहुत अलग होती है। 

PunjabKesari
 शादी के बाद बदल जाती है जिंदगी

हम यह नहीं कहते कि शादी के बाद जिंदगी बेकार हो जाती है पर एक लड़की के लिए चीजें आसान नहीं होती। क्योंकि शादी के बाद ससुराल में कदम रखते ही उससे बहुत से उम्मीदें कर ली जाती हैं। सजने- संवरने के लेकर बच्चा संभालने तक महिलाओं को अपने नहीं दुनिया के हिसाब से चलना पड़ता है। शायद यही कारण है कि अब लड़कियां शादी करने से भागने लगी हैं। अगर वक्त रहते हमने अपनी सोच नहीं बदली तो हालात और बिगड़ जाएंगे। चलिए आज बताते हैं कि एक शादीशुदा महिला को किन- किन चीजों से मिलने चाहिए आजादी ।

PunjabKesari

बिंदी- सिंदूर को लेकर ना मारे ताने

"ना बिंदी लगाई है ना सिंदूर भरा है यह कैसी महिला है" अकसर हमने कहीं ना कहीं इस तरह की बातें सुनी हाेंगे, क्योंकि हमारे समाज का मानना है कि जो महिला बिंदी- सिंदूर नहीं लगाती वह अपनी शादी का अपमान करती है। कहा जाता है कि सिंदूर ही किसी सुहागन की पहचान होती है। याद हो कि हाल ही में कियारा अडवाणाी को भी बिंदी- सिंदूर ना लगाने के चलते लोगों की खूब सुननी पड़ी थी। इन सब में हम यह क्यों भूल जाते हैं कि इन चीजों से ही शादी नहीं टिकती हैं बल्कि आपस में प्यार, सम्मान से रिश्ता मजबूत होता है। हालांकि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए नियम कुछ अलग हैं, उनके लिए तो बिंदी लगाना भी पाप मान लिया जाता है। पर इन सब चीजों पर अपनी राय देकर हमें समय की बर्बादी कर रहे हैं। 

PunjabKesari
उन्हें करियर पर भी ध्यान देनें दें

बहुत सी औरतों को लगता है कि शादी के बाद उनका करियर तबाह हो जाएगा।  शादी के बाद परिवार और बच्चों से अलग होकर घर के बाहर निकलकर जॉब करना भारत जैसे शहर में थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि अगर महिला जैसे- तैसे इन सब चीजों को मैनेज कर भी ले लेकिन समाज कहां जीने देगा। कुछ लोगों का मानना है कि अगर लड़की करियर पर ध्यान देगी तो परिवार बिखर जाएगा, ऐसे में उन पर किसी ना किसी बहाने अपने सपने तोड़ने का दबाब डाल ही दिया जाता है। इन तानों से बचने के लिए कई महिलाएं शादी के बाद ही अपने  सपने से ब्रेक लेकर गृहस्थ जीवन में सेटल होने की कोशिश में लग जाती है। पर सवाल यह कि जब औरतों को बच्चे, परिवार और करियर को एक साथ संभलने में कोई दिक्कत नहीं है तो लोगों को क्याें इतनी तकलीफ है? 

PunjabKesari
अकेले मां ही क्यों संभाले बच्चा?

जब घर में बच्चा पैदा होता है तो खुशियां पूरा परिवार मनाता है पर जब वह किसी तकलीफ में होता है तो उस समय सिर्फ मां से ही क्यों उम्मीद की जाती हैं कि वह अपने बच्चा का ख्याल रखे। अगर बच्चे की मां वहां मौजूद नहीं है तो बाकी लोग भी उसकी देखरख कर सकते हैं। पहले जमाना और था तब महिलाएं कमाती नहीं थी घर पर ही रहती थी लेकिन अब महिलाएं बराबर कमाती हैं तो बच्चों की संभालने की जिम्मेदारी भी मा- बाप दोनों की होनी चाहिए।  हालांकि कुछ घरों में बच्चों की जिम्मेदारी पूरा परिवार उठाता है अगर ऐसा सभी घर में होने लग जाए तो जिंदगी कितनी आसान हां जाएगी। 

PunjabKesari

फैमिली फंक्शन के लिए ना बनाएं दबाव

काम की जिम्मेदारी के चलते अकसर वर्किंग वूमेन फैमिली फंक्शन का हिस्सा नहीं बन पाती, जो उनके परिवार वालों को मंजूर नहीं होता। घर की बहू पर दबाव डाल दिया जाता है कि वह कुछ भी करे लेकिन फंक्शन में जरूर शामिल होए। ऐसे में महिलाएं के लिए बेहद मुश्किल हालात पैदा हो जाते हैं। परिवार वाले यह क्यों नहीं साेचते ही लड़की नौकरी भी तो परिवार के लिए ही कर रही है, अगर हम उनका काम नहीं बांट सकते तो कम से कम उस पर दबाव भी तो मत डालें। दिखावे के लिए अगर  फैमिली फंक्शन में शामिल हो भी जाए पर मन से खुश ना हो तो इस सब का क्या फायदा। 

PunjabKesari
शादी के बाद भी मायके वालों का ख्याल रख सकती है लड़की 

जब लड़की अपना मायका छोड़कर ससुराल जाती है तो उससे उम्मीद की जाती है कि वह सिर्फ पति के परिवार पर ही ध्यान दे। अगर कोई लड़की शादी के बाद  अपने माता- पिता के लिए कुछ करना चाहे तो उसे सुना दिया जाता है कि इस घर पर ध्यान दो वो अब तुम्हारा घर नहीं है। जिस घर में वह पली- बढ़ी है उस घर से उसका नाता कोई कैसे तोड़ सकता है। पति के परिवार का अगर पत्नी ख्याल रख रही है तो पति का भी फर्ज है कि वह भी अपने ससुराल वालों पर ध्यान दे। हर मां- बाप को मान- सम्मान का हक है चाहे वह लड़की के हों या लड़के के। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static