किस विटामिन की कमी से चेहरे पर होते हैं एक्ने और पिंपल्स? जानिए वजह

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 03:09 PM (IST)

नारी डेस्क:  आज के समय में चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलना बहुत आम समस्या बन गई है। लोग अक्सर इसके लिए महंगे फेसवॉश, क्रीम और ट्रीटमेंट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी राहत नहीं मिलती। अक्सर इसे सिर्फ ब्यूटी प्रॉब्लम समझने की गलती की जाती है, जबकि बार-बार पिंपल्स निकलना शरीर में पोषण की कमी और विटामिन असंतुलन का संकेत भी हो सकता है।

विटामिन A की कमी से बढ़ते पिंपल

विटामिन A त्वचा की कोशिकाओं के निर्माण और रिपेयर के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी होने पर त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। रोमछिद्र (Pores) बंद होने लगते हैं। पिंपल्स और मुंहासे बार-बार निकलने लगते हैं। दाग-धब्बे देर से ठीक होते हैं।

कैसे पूरा करें कमी: गाजर, पालक, शकरकंद, हरी सब्जियां और पपीता विटामिन A के अच्छे स्रोत हैं।

क्या Pimples हो सकते हैं Skin Cancer के लक्षण ? जानें फर्क

 विटामिन B और C भी जरूरी हैं

विटामिन B कॉम्प्लेक्स, खासकर B2, B3, B6 और B12, त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसकी कमी से त्वचा पर सूजन और रेडनेस बढ़ सकती है। पिंपल्स और एक्ने की समस्या गंभीर हो सकती है। B12 की कमी हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकती है। विटामिन C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो त्वचा को अंदर से मजबूत करता है। पिंपल्स के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

कैसे पूरा करें कमी: साबुत अनाज, दालें, अंडे, दूध, आंवला, संतरा, नींबू और अमरूद का सेवन करें।

ये भी पढ़ें:  पेट में बार-बार दर्द क्यों होता है? इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

विटामिन D की कमी भी जिम्मेदार

विटामिन D त्वचा की सूजन कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर पिंपल्स ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। त्वचा की संक्रमण-प्रतिकारक क्षमता कम हो जाती है।

कैसे पूरा करें कमी: रोज थोड़ी देर धूप में बैठें। दूध, दही और अंडे का सेवन बढ़ाएं।

PunjabKesari

सही लाइफस्टाइल से पाएं ग्लोइंग फेस

पिंपल्स सिर्फ बाहरी समस्या नहीं हैं, यह शरीर में पोषण की कमी का संकेत भी देते हैं। इसके लिए जरूरी है संतुलित आहार अपनाएं। जरूरी विटामिन्स को पर्याप्त मात्रा में लें। हेल्दी लाइफस्टाइल बनाएं। पर्याप्त नींद और नियमित हल्की एक्सरसाइज करें।

डॉक्टर की सलाह लें

हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और विटामिन की जरूरत भी अलग होती है। इसलिए पिंपल्स की वजह जानने और सही विटामिन की कमी पूरा करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सही निदान के साथ आप साफ, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

PunjabKesari

चेहरे पर बार-बार पिंपल्स सिर्फ ब्यूटी प्रॉब्लम नहीं हैं, बल्कि शरीर के अंदर पोषण और विटामिन्स की कमी का संकेत हो सकते हैं। विटामिन A, B, C और D की पर्याप्त मात्रा, संतुलित आहार और सही लाइफस्टाइल अपनाकर पिंपल्स से राहत पाई जा सकती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static