होल व्हीट या फिर मल्टी ग्रेन? कौन सी ब्रेड आपको रखेगी फिट?

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 12:30 PM (IST)

ब्रेड एक तरह का अनाज है, जो हमारे शरीर को ऊर्जा युक्त बनाने में मदद करता है। व्हाइट और ब्राउन दोनों ब्रेड में विटामिन, खनिज और डाइट्री फाइबर मौजूद होते हैं। ब्रेड में पाया जाने वाला विटामिन बी तंत्रिका प्रणाली को दुरुस्त करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में आयरन और मैगनीशियम की कमी दूर होती है। फाइबर युक्त होने की वजह से इसे खाने से आपकी आंतों की अच्छे से सफाई हो जाती है।

Image result for types of bread,nari

मगर स्वाल यह उठता है कि कौन सी ब्रेड आपके लिए सही है? हाल ही में हुए शोध के मुताबिक बात सामने आई है कि ब्रेड एक ऐसा खाने वाला पदार्थ है जो 2 से 3 दिन तक फ्रेश रहता है और हम इसे बिना किसी डर के खा सकते हैं, मगर आज के मिलावटी दौर में मिलावट करने वाले लोगों ने इस हेल्दी चीज में भी मिलावट कर दी। मगर आप चाहें तो घर पर भी ब्रेड तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान काम है।

Image result for homemade bread,nari

अगर आप मार्किट से ब्रेड खरीद रहें है तो व्हाइट की जगह ब्राउन ब्रेड ही खरीदें, क्योंकि व्हाइट ब्रेड को मैदे और ग्लूटन से तैयार किया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए बिल्कुल फायदेमंद नहीं है। ब्राउन ब्रेड न केवल ज्यादा दिन तक फ्रेश रहती हैं, साथ ही यह आपकी सेहत को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती। मगर ऐसा नहीं कि व्हाइट ब्रेड नुकसान करती है। मार्किट में मिलने वाली हर ब्रेड के कुछ नुकसान भी हैं और फायदे भी, आइए जानते हैं कौन सी ब्रेड आपकी सेहत पर क्या असर डालेगी...

व्हाइट ब्रेड

अगर आप हफ्ते में 1 या 2 बार व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं, तो आपकी बॉडी को लो कैलोरी, कैल्शियम और फाइबर मिलता है। जो आपको लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों से भी बचाकर रखता है। मगर याद रखें दिन में 2 बार या फिर 2 हफ्तों में 3 से ज्यादा बार व्हाइट ब्रेड न खाएं।

ब्राउन ब्रेड

व्हाइट ब्रेड से ज्यादा फायदेमंद आपके लिए ब्राउन ब्रेड है। यह आपका पेट अधिक देर तक भरा रखती है। ब्राउन ब्रेड खाने से शरीर को भरपूर विटामिन्स और फाइबर मिलते हैं। ब्राउन ब्रेड खाने से आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है।

Image result for brown bread,nari

ग्लूटन फ्री ब्रेड

व्हाइट और ब्राउन के अलावा मार्किट में ग्लूटन फ्री ब्रेड भी मौजूद है। इस ब्रेड को डाइजेस्ट करना बेहद आसान होता है। इस ब्रेड को चावल, बादाम, आलू और मक्की से मिलाकर तैयार किया जाता है।

होल व्हीट ब्रेड

इसके अलावा लिस्ट में आती है होल व्हीट ब्रेड। यह ब्रेड बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत फायदेमंद है।  विटामिन, आयरन, फाइबर और जिंक से भरपूर यह ब्रेड खाने से आपका दिमाग तेज होता है। वजन कम करने के शौकीन हैं तो इस होल व्हीट ब्रेड को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

Image result for whole wheat bread,nari

मल्टीग्रेन ब्रेड

होल व्हीट की तरह मल्टीग्रेन ब्रेड भी सेहत को फायदा करती है। यह आपका पेट भरा रखने के साथ-साथ सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या से भी आपको बचाकर रखती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static