जब फुटपाथ पर रोती बच्ची को घर उठा लाए थे सलमान के पिता, आज वह रहती है महारानियों की तरह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 07:44 PM (IST)

नारी डेस्क: कहते हैं कि बच्चा अच्छी आदतें अपने परिवार से ही सीखता है। वह जो देखता है उसे ही सही मानता है। बॉलीवुड के सबसे चहेते परिवार खान फैमिली को ही देख लीजिए इनके संस्कार के चर्चे हर तरफ हैं। सिर्फ सलमान खान ही  लोगों की मदद को आगे नहीं रहते बल्कि उनके पिता भी इस तरह की सोच रखते थे। Salim Khan और उनकी पहली पत्नी Salma Khan ने अर्पिता को गोद लिया था। अर्पिता खान परिवार की दत्तक (adopted) बेटी हैं और परिवार में उन्हें उतना ही प्यार मिला जितना अन्य बच्चों को।
PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान के पिता सलीम डेली मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। एक दिन उनकी नजर एक बच्ची पर पड़ी जो अपनी मां के शव के पास पड़ी रो रही थी। फुटपाथ पर बैठी इस बच्ची के हाल देखकर सलीम खान का दिल पिघल गया, वह बिना देर किए इस लड़की को अपने घर ले आए। परिवार के लोगों ने भी इस बच्ची का दिल खोलकर स्वागत किया। सलीम खान ने इस अनाथ बच्ची को अपनी बेटी बना लिया और उसे अर्पिता नाम दिया। 

PunjabKesari
सलमान खान और उनके भाई अर्पिता खान पर जान छिड़कते हैं। अर्पिता एक्टर आयुष शर्मा से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं - आहिल और आयत शर्मा। आयुष से मिलने से पहले, वह 2 साल तक अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। उस समय अर्जुन 18 साल के थे और उनका वज़न 140 kg था। खबर है कि एक्टर ने यह भी माना था कि अर्पिता उनका पहला प्यार थीं और उनका रिश्ता सीरियस था। हालांकि, यह ज़्यादा समय तक नहीं चला और वे अलग हो गए।

PunjabKesari
इसके बाद अर्पिता की मुलाकात आयुष से कॉमन दोस्तों के ज़रिए हुई और 2013 में उन्होंने प्यार को एक और मौका दिया। दोनों ने 2014 में शादी कर ली, कहा जाता है कि उन्होंने 2015 में शादी करने का प्लान बनाया था, लेकिन यह पहले ही हो गई क्योंकि उनकी शादी सलीम और सलमान खान की 50वीं शादी की सालगिरह के साथ हो रही थी। अर्पिता की शादी रॉयल तरीके से हुई और सलमान ने उनके सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static