जब प्रियंका के लिए अक्षय कुमार ने पत्नी को दिया था धोखा, घर छोड़कर चली गई थी Twinkle Khanna

punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 02:53 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार आज 58 वर्ष के हो गये हैं। वैसे तो खिलाड़ी कुमार ने कई हीरोइनों के साथ काम किया है , लेकिन प्रियंका चोपड़ा और उनकी जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में गिनी जाती है। पर एक वक्त ऐसा आया कि  पर्सनल लाइफ और फैमिली प्रायोरिटी  के चलते अक्षय ने उनके साथ आगे फिल्में न करने का फैसला लिया। चलिए आज जानते हैं दोनों के उन पुराने किस्सों के बारे में जिनके चर्चे आज भी होते हैं। 

PunjabKesari
कुछ सालों पहले फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे प्रियंका के कारण अक्षय का घर टूटने की कगार पर पहुंच गया था। सुनील दर्शन के अनुसार, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच बेहतरीन कैमिस्ट्री थी और दर्शक इन्हें स्क्रीन पर खूब पसंद करते थे। ऐसे में दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगी थी, जिससे अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को इस बात से परेशानी होने लगी थी। उनकी आपत्तियों के चलते अक्षय ने प्रियंका के साथ आगे काम न करने का फैसला लिया।
PunjabKesari

सुनील दर्शन ने बताया था कि-  फिल्म Barsaat (2005) की शूटिंग अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ शुरू हो रही थी।  हालांकि, फिल्म को एक ही शेड्यूल में पूरा करने की योजना थी, लेकिन घटनाओं ने अचानक करवट ले ली। उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले अक्षय ने उनसे मिलने का आग्रह किया। मिलने पर अक्षय ने उन्हें बताया कि प्रियंका से जुड़ी खबरों के चलते ट्विंकल खन्ना नाराज होकर घर छोड़कर चली गई है। 

PunjabKesari
सुनील ने स्पष्ट किया कि प्रियंका दोषी नहीं थीं, उनका कहना है कि  शादीशुदा होने के नाते अभिनेता के लिए ज़िम्मेदार होना और भी ज़रूरी हो जाता है।  उनका कहना था कि एक एक्टर के तौर पर आपको जिम्मेदार होना पड़ता है. अगर आपकी पत्नी भी एक एक्ट्रेस रही हैं, तो वह इस इंडस्ट्री के बारे में सब कुछ जानती हैं और उन्होंने भी सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है, वह सब कुछ जानती थी।  इस स्थिति के चलते अक्षय ने फिल्म Barsaat से अपना नाम वापस ले लिया। फिल्म में बॉबी देओल को मुख्य भूमिका के लिए कास्ट किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static