ठंड में भी गर्मी का एहसास, शरीर को अंदर से गर्माहट देगी ये 10 चीजें

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2024 - 10:18 AM (IST)

ठंड में बीमार पड़ने से बचने के लिए आपको डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिनकी तासीर गर्म होती है। इस मौसम में अपने खान-पान का ध्यान रखकर आप खुद को सर्दी और फ्लू जैसी इंफेक्शन से बचा सकते हैं। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखेंगी। सर्दियों में इन चीजों का सेवन करने से आपका शरीर अंदर से गर्म रहेगा और बीमारियों से भी बचा रहेगा। 

देसी घी 

सर्दियों में आप अपनी डाइट में देसी घी शामिल कर सकते हैं। देसी घी आपके शरीर की गर्मी और तापमान को बैलेंस करने में मदद करता है। इसमें फैटी एसिड काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। 

दालचीनी 

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबॉयोटिक गुण पाए जाते हैं। मीठी डिश, नमकीन, बेकिंग और स्नेक्स में डालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर का मेटाबॉल्जिम बढ़ता है और शरीर में गर्मी पैदा होती है। दालचीनी का पानी पीने से खांसी भी ठीक हो जाती है। 

बादाम और अखरोट 

इन दोनों ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है। इनको पानी में भिगोकर खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अखरोट का सेवन आप बिना भिगोए हुए कर सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। सर्दी के मौसम में 4-5 बादाम और दो अखरोट आप रोज खाएं। 

गुड़ 

इसमें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शरीर को गर्म रखने के लिए गुड़ को मीठे व्यंजनों में  मिलाकर आप शामिल कर सकते हैं। 

शहद 

इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा गले की खराश भी यह दूर करता है। सर्दियों में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

तिल के बीज

सर्दियों में तिल का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। इस मौसम में यह आपके शरीर को गर्म रखते हैं। कई तरह से आप इसका सेवन करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। 

जड़ वाली सब्जियां 

ये सब्जियां भी आपके शरीर को गर्म रखती हैं क्योंकि उनका पाचन धीमा होता है जिससे ज्यादा गर्मी पैदा होती है। मूली, शलजम और शकरकंद जैसी जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियों का सेवन आप कर सकते हैं। इसके अलावा सूप बनाकर या सलाद के रुप में आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

तुलसी 

इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। विटामिन-ए, जिंक और आयरन काफी अच्छी मात्रा में इसमें पाया जाता है। यह सारे पोषक तत्व आपके शरीर को ठंड से होने वाली बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी, साइनस और श्वसन संबंधी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। तुलसी की पत्तियां चबाने से इम्यूनिटी पॉवर बढ़ती है। ठंड के मौसम में आप शरीर को गर्म रख सकते हैं। 

अदरक 

इसमें थर्मोजेनिक गुण पाए जाते हैं। यह गुण सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। मेटाबॉल्जिम को बढ़ाने और रक्त प्रवाह को बढ़ावा देने में भी अदरक बेहद लाभकारी माना जाता है। सर्दियों में सुबह अदरक वाली चाय का सेवन आप कर सकते हैं।

अंडे 

इसे एक सूपरफूड माना जाता है। इसलिए सर्दियों में अंडो की भारी मांग होती है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ प्रोटीन और विटामिन-सी भी देता है। यह सारे पोषक तत्व शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।  

Content Writer

palak