Vastu Tips: खिड़की खोल सकती हैं बंद किस्मत के ताले, इस दिशा में बनवाना शुभ

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 02:37 PM (IST)

वास्तु अनुसार, घर की दिशा व सामान बहुत मायने रखता हैं। ऐसे में घर पर बनी खिड़कियां अगर गलत दिशा में हो तो इससे जीवन में नुकसान झेलना पड़ सकता हैं। इसके कारण अन्न, धन व शारीरिक संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। चलिए आज हम आपको खिड़कियों से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताते हैं...

अगर दक्षिण दिशा में हो खिड़कियां

घर की दक्षिण दिशा में खिड़कियां बनवाने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इस दिशा को मृत्यु के देवता यम की दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा पर खिड़कियां बनवाने से घर के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती हैं।

PunjabKesari

इस दिशा पर खिड़कियां बनवाना शुभ

घर की पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में खिड़कियां होना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में बनी खिड़कियां धन और समृद्धि के द्वारा खुलती है। वास्तु अनुसार उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से माना गया है। ऐसे में इस दिशा पर खिड़कियां होने से घर-परिवार पर कुबेर देवता की कृपा बनी रहती है।

इस दिशा में अधिक हो खिड़कियां

वास्तु अनुसार, घर की पूर्व दिशा में खिड़कियां अधिक होनी चाहिए। इससे घर में सौभाग्य आता है। इसतरह परिवार के सदस्यों की तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते हैं।

ऐसी हो खिड़कियां

वास्तु अनुसार, खिड़कियां हमेशा दो पल्ले वाली होनी चाहिए। इसके साथ ही इन्हें खोलने वं बंद करने दौरान आवाज नहीं आनी चाहिए। नहीं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।

ऐसी ना हो खिड़कियां

वैसे तो घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। मगर प्रवेश द्वार के पास बनी खिड़कियां कभी भी टूटी व गंदी नहीं होनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

PunjabKesari

अगर नया घर बनवाना हो

आमतौर पर लोग नया घर बनवाने पर इसपर पुरानी खिड़कियां लगा लेते हैं। मगर ऐसा करना अशुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार, इससे परिवार के सदस्यों को पैसों से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा खिड़कियों का आकार छोटा रखने से भी बचना चाहिए।

खिड़कियों के सामने ना हो ये चीजें

खिड़कियों के सामने कभी भी बिजली का खम्बा, टावर या डिश एंटीना नहीं लगवाना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे बच्चों के करियर में रूकावटें आ सकती है। ऐसी अवस्था में आप खिड़कियों पर मोटे पर परदे डाल लें। इससे इसमें मौजूद नकारात्मक घर व परिवार तक नहीं पहुंचेगी।

PC: Freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static