जानिए, अनियमित पीरियड्स आने का क्या है कारण (Pix)

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2016 - 11:11 AM (IST)

महिलाओं में पीरियड्स और यौन विकास के लिए जिम्मेदार एस्ट्रोजन एक फीमेल सेक्स हार्मोन है। हर किसी महिला में एस्ट्रोजन का लेवल अलग-अलग होता है। डॉक्टर के अनुसार बॉडी में एस्ट्रोजन का लेवल अधिक होना ब्रैस्ट और यूटरस कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। आज हम आपको शरीर में होने वाले कुछ संकेत के बारे में बताएंगे, जिनको पता लगता है कि शरीर का एस्ट्रोजन लेवल बढ़ रहा है। 

 

 


1. ब्लड प्रैशर बढ़ना

जब बॉडी में एस्ट्रोजन लेवल अधिक होता है तो ब्लड प्रैशर बढ़ सकता है क्योंकि एस्ट्रोजन लेवल बढ़ने से सुपरऑक्साइड यौगिक अधिक मात्रा में पैदा होता है , जो ब्लड प्रैशर को बढ़ाने का काम करता है। 

2. ब्रैस्ट सूजन 

शरीर में हार्मोनल परिवर्तन के कारण बैस्ट में सूजन हो सकती है या बहुत नरम हो सकते हैं। साथ ही ब्रैस्ट में ढीलापन आने लगता है।

3. पेट फूलना

जब शरीूर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ता है तो पीरियड्स के दौरान और पीरियड्स से कुछ दिन पहले पेट फूलने लगा है। यह आम बात ही है। 

4. वजन बढ़ना

एस्ट्रोजेन लेवल बढ़ने से वजन बढ़ने की आशंका होती है। इससे शरीर में मोटापा आने लगता है।   

5. मूड स्विंग

शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ने से आपकी भावनाओं पर भी असर पड़ता है, जिन महिलाओं का एस्ट्रोजन लेवल अधिक होता है, वो ज्यादा चिंता और उदासी महसूस करती हैं।

6. बालों का झड़ना

एस्ट्रोजेन लेवल बढ़ना बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। एस्ट्रोजन बढ़ने से आपका प्रोजेस्टेरोन लेवल सामान्य से कम होने लगता है जिस वजह से बाल झड़ने लगते हैं।

7. अनियमित पीरियड्स

ऐसे में अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है क्योंकि एस्ट्रोजन गर्भाशय की परतों को मोटा कर देता है , इसलिए पीरियड्स समय से पहले या बहुत अधिक समय के लिए हो जाते है।

8. सिरदर्द

जब एस्ट्रोजेन लेवल में उतार-चढ़ाव होता है तो अक्सर ऐसी स्थिति में सिरदर्द और माइग्रेन का अनुभव होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static